script डॉक्टर त्रेहान के फिटनेस के सीक्रेट्स , 70 की उम्र में भी 30 का जोश | be fit with the fitness secrets of dr naresh trehan | Patrika News

 डॉक्टर त्रेहान के फिटनेस के सीक्रेट्स , 70 की उम्र में भी 30 का जोश

locationइंदौरPublished: Oct 20, 2016 06:07:00 pm

Submitted by:

Shruti Agrawal

भारत के प्रसिद्ध डॉक्टर नरेश त्रेहान अभी तक 35 000 से ज्यादा सफल हार्ट सर्जरी कर चुके हैं और अभी भी अपने काम के लिए उतने ही डेडीकेटेड हैं। जानिए क्या है उनके हेल्थ का राज। 

dr trehan fitness funda

dr trehan fitness funda


इंदौर। डॉ नरेश त्रेहान सिर्फ नाम ही नहीं एक पहचान है। पहचान सौम्य मुस्कान की, पहचना बेहतरीन सेहत की…पहचान एक उम्दा डॉक्टर की। आपको यह जानकार हैरानी होगी की पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित यह दिल के डॉक्टर उम्र के 70 दशक पार कर चुके हैं।

70 की उम्र में भी 30 का जोश रखने वाले डॉ त्रेहान अपनी इस जिंदादिली का राज बेहतरीन फिटनेस बताते हैं। फिटनेस का राज पूछने पर डॉ त्रेहान बताते हैं कि वे अपने दिन की शुरूआत 30 मिनिट के योगा और कार्डियो से करते हैं। यह उन्हें हर दिन फिट और फ्लेक्जिबल रखता है। इसी वजह से वे हर दिन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बीतता है। इसके साथ ही एक हेक्टिक शेड्यूल के बाद जब वे गाने सुनते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताते हैं तो उन्हें रिलेक्स फील होता है।

health tips by dr trehan


योगा द लाइफ- 
डॉ त्रेहान खुद को फिटनेस फ्रीक मानते हैं। वे रोज सुबह योगा करना नहीं भूलते इसके साथ ही कार्डियो एक्सरसाइज भी उनकी रुटीन में शामिल है। डॉ त्रेहान बताते हैं कि वे कहीं भी रहे सुबह का योगा उनकी दैनिक दिनचर्या में शामिल है। बिना योग करे उनकी गुड मार्निंग नहीं होती। यहीं योगा भरी मार्निंग उनका दिन गुड और एनर्जेटिक रखती है। 


डेली डाइट 
डॉ त्रेहान अक्सर हर 3 घंटे के अंतराल पर नाश्ता या मील लेते हैं जो विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को तो दूर करता ही है पर साथ ही साथ उन्हें दिन भर एनर्जी भी देता है। वे बताते हैं कि उनके डाइट में अक्सर सलाद, फ्रूट्स और लो फैट फूड शामिल है। इस रेग्यूलर डाइट के कारण उनको कभी ओवर इटिंग की प्रॉबलम नहीं होती।

व्यस्त रहो स्वस्थ रहो:
डॉ त्रेहान का मानना है कि एक निष्क्रिय मन तनाव, चिंता और अनावश्यक सोच में डूबा रहता है इसलिए वे हमेशा व्यस्त रहते हैं। वहीं जो लो लोग 50 या 60 की उम्र में रिटायर हो जाते हैं उन्हें अकसर परिचर जटिलताओं का सामना करना पडता है। उनका कहना है कि यदि वे व्यस्त रहने से दिमाग तो तेज चलता ही है पर साथ ही साथ यह एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल है।

कराते हैं रेग्युलर चैकअप:

डॉ त्रेहान अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हुए रेग्यूलर चैकअप कराते हैं। वे कहते हैं कि वे शुक्रगुजार हैं कि उन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल, हाइपरटेंशन, डाईबिटीज या हार्ट से संबंधित कोई बीमारी नहीं है।

एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए जरूरी है कि डाईट प्लान को नियमित रूप से फॉलो किया जाए। रेग्यूलर रूटीन के लिए सीरियस रहना बहुत जरूरी है क्योंकि यदि एक बार आपका रूटीन प्लान डिस्टर्ब हो जाए तो वह हर बार डिस्टर्ब होता है। इसलिए वे अपने फूड को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। थोड़े-थोड़े अंतराल में फल आदि लेते रहते हैं। डॉ त्रेहान का मानना है कि यदि आप अच्छा रुटीन फॉलो करें तो 70 के उम्र में भी जवान रहेंगे। 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो