scriptगोल्डन ज्वैलरी पर अब होगी नई हाल मार्किंग, चेंज हुई पॉलिसी | BIS changes rules of hallmarking on gold jewelry | Patrika News
इंदौर

गोल्डन ज्वैलरी पर अब होगी नई हाल मार्किंग, चेंज हुई पॉलिसी

आप अगर सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है।

इंदौरDec 27, 2016 / 08:32 pm

Narendra Hazare

gold2

gold2


इंदौर। आप अगर सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। सोने के गहनों पर होने वाली हाल मार्किंग के नियम भारतीय मानक ब्यरो ने बदल दिए हैं। इन गहनों में नए सिरे से हॉल मार्किंग की जाएगी। नए नियम की हाल मार्किंग जनवरी से लागू करने का निर्णय लिया गया है। इंदौर सराफा एसोशिएशन के मंत्री अविनाश शास्त्री ने बताया कि सरकार ने हाल में ये बदलाव किए हैं।



ब्यूरो की अधिसूचना के आधार पर हाल मार्किंग किए गए आभूषण अब 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट में उपलब्ध होंगे। लोगों की सुविधा के लिए आभूषणों की शुद्धता के अलावा कैरेट की मुहर लगायी जाएगी। जैसे 22 कैरेट के लिए 916के/22के के मुहर लगाये जाएंगे। इसी क्रम में 18 कैरेट के लिए 750/18के और 14 कैरेट के लिए 585/14के के मुहर लगाए जाएंगे। अब स्वर्ण आभूषणों पर हालमार्किंग के लिए चार मुहर लगाए जाएंगे। इन पर बीएसआई, आभूषणों की शुद्धता, एसेइंग केन्द्र की पहचान मुहर और ज्वैलर्स की पहचान के मुहर भी लगाये जाएंगे।

255 रुपए महंगा हुआ सोना

मंगलवार को स्थानीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भावों में तेजी का रुख रहा। सोना (आरटीजीएस) 367 रुपए बढ़कर 27,981 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। बाजार में केडबरी सोना गत बंद भाव 27570 रुपए प्रति दस ग्राम के मुकाबले 255 रुपए बढ़कर 27825 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुआ। चांदी गत बंद भाव 38575 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 475 तेज होकर 39050 रुपए प्रति किलो बंद हुई।

gold


> उज्जैन सराफा: सोना केडबरी-27600 सोना रवा- 27500 रुपए प्रति दस ग्राम चांदी पाट- 38400 चांदी टंच- 38300 रुपए प्रति किलो सिक्का- 700 प्रति नग।

> रतलाम सराफा : आरटीजीएस में सोना कैडबरी 27400, स्टैंडर्ड 27550 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी चौरसा 37800, टंच 37950 रुपए प्रति किलो, सिक्का 690 रुपए। 

> मंदसौर सराफा: सोना कैडबरी 27400, स्टैंडर्ड 27500, रवा 27350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी पाट 38000 टंच 38000 रुपए प्रति किलो। चांदी सिक्का 650 रुपए प्रति नग।

Hindi News/ Indore / गोल्डन ज्वैलरी पर अब होगी नई हाल मार्किंग, चेंज हुई पॉलिसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो