scriptकैलाश ने कहा, भाजपा ने तिरंगे को सम्मान दिया, कांग्रेस ने तो वोट ही मांगे | bjp general secretary kailash vijayvargiya controversial statement about congress in bjp tiranga yatra at mhow | Patrika News

कैलाश ने कहा, भाजपा ने तिरंगे को सम्मान दिया, कांग्रेस ने तो वोट ही मांगे

locationइंदौरPublished: Aug 21, 2016 04:03:00 pm

Submitted by:

Kamal Singh

देश की आजादी के बाद से अगर तिरंगे का सम्मान किया है तो वे भारतीय जनता
पार्टी ने किया है। कांग्रेस पार्टी ने तो तिरंगे के आधार पर वोट ही मांगे
है।

bjp general secretary kailash vijayvargiya controv

bjp general secretary kailash vijayvargiya controversial statement about congress in bjp tiranga yatra at mhow


इंदौर. भाजपा द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर के समीप महू मे भी रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और महू के विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दे दिया। कैलाश ने कहा कि देश की आजादी के बाद से अगर तिरंगे का सम्मान किया है तो वे भारतीय जनता पार्टी ने किया है। कांग्रेस पार्टी ने तो तिरंगे के आधार पर वोट ही मांगे है।

इधर देपालपुर में भी निकली तिरंगा यात्रा
तिरंगा मेरी आन, तिरंगा मेरी शान यह छोटी सी बारिश क्या है तिरंगे के लिए, मोड़ दूं तूफान। हम हिंदुस्तानी है इस बारिश से झुक नहीं सकते शपथ है….। इस तिरंगे के पीछे हमारे स्वर्णिम अतीत को देखो वीर जवानों को जो सर्दी गर्मी और बारिश को सहते हैं क्या हम एक दिन उनके लिए बारिश को सह नहीं सकते। चलो निकलो आज अपने घरों से तिरंगा लेकर हाथों में। यह बात विधायक मनोज पटेल ने तिरंगा यात्रा में कही। इसमें आसपास गांव के 35 किलोमीटर दूर से युवा मोटरसाइकिल लेकर शामिल हुए। विधायक पटेल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा हजारों कार्यकर्ता तिरंगा व पार्टी का झंडा लेकर दोपहिया वाहन पर सवार सवार थे। जरा याद करो कुर्बानी अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने शहीद भागीरथ सिलावट की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा देपालपुर से बेटमा पहुंची, जहां डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।



तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंडी प्रांगण से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, जिपं उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी, मंडी अध्यक्ष चंदरसिंह जाधव ने तिरंगा लहराकर की। यात्रा में विधायक पटेल के नेतृत्व में श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चमन चौराहा पर शहीद भागीरथ सिलावट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हजारों युवाओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चौराहे के सभी रास्ते जाम हो गए। यात्रा में जब कई युवा बिना रेनकोट के ही बारिश में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर 25 किमी यात्रा पूरी की। रैली का समापन बेटमा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। यात्रा में युवा चिंटू वर्मा, मंडल अध्यक्ष भारत आंजना, नप अध्यक्ष बेटमा बब्बी दरबार, भुवनसिंह पंवार, गोपाल कटेसरिया, पार्षद अनिल धाकड़, रवि चौरसिया, महेश पुरी, मोरसिंह, करामत खान, सोमिल माली, पीयूष विजयवर्गीय, जेपी नागर, मुकेश जैन, ईश्वरी शर्मा, विशाल राठी, विनोद गुर्जर मौजूद थे।

bjp general secretary kailash vijayvargiya controv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो