scriptजापान ने जारी किया पहला समलैंगिक पार्टनरशिप का प्रमाण पत्र | japan issued its first gay partenership certificate | Patrika News

जापान ने जारी किया पहला समलैंगिक पार्टनरशिप का प्रमाण पत्र

Published: Nov 06, 2015 01:24:00 pm

Submitted by:

barkha mishra

जापान की राजधानी टोक्यो में एक नगरपालिका ने गुरुवार को समलैंगिक साझेदारी
को शादी की तरह मान्यता दी और उसका प्रमाणपत्र जारी किया। नगरपालिका
द्वारा लिया गया यह फैसला गे कपल्स के लिए काफी अहम है क्योकि सेक्स से
संबंधित बातें जापान में अब भी खुलकर नही की जाती है।

जापान की राजधानी टोक्यो में एक नगरपालिका ने गुरुवार को समलैंगिक साझेदारी को शादी की तरह मान्यता दी और उसका प्रमाणपत्र जारी किया। नगरपालिका द्वारा लिया गया यह फैसला गे कपल्स के लिए काफी अहम है क्योकि सेक्स से संबंधित बातें जापान में अब भी खुलकर नही की जाती है।

अमेरिका ने अपने 50 प्रांतों में गे कानून को मान्यता दी है। जापान में भी गे, लेजबियन, बायसेक्शुअल और ट्रांसजेंडर लोग मौजूद है। लेकिन समाज में खुलकर सामने नही आते है। ​

हिरोको मसुहारा और कोयूकी हिगाशी का इस सर्टिफिकेट मिलने के बाद रहने के लिए फ्लैट मिलने मे आसानी होगी। अस्पताल में एक दूसरे को देखने जा सकेंगी। साथ कपल होने के कुछ और फायदे भी दोनो को मिलेंगे। हॉलांकि सेम सेक्स यूनियन को मान्यता नही दी गई। लेकिन इसके बावजूद भी सेम सेक्स यूनियन ने इस फैसले को स्वीकारा है।

जानकारी के मुताबिक यह पहली ऐसी नगरपालिका है जिसने समलैंगिक साझेदारी को मान्यता दी है और सर्टिफिकेट जारी किया है। शिबुया नगर पालिका में 20 साल या उससे अधिक उम्र के समलैंगिक जोड़े नोटरी क्लब से प्राप्त दस्तावेज देकर इस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

हॉलांकि जापान में समलैंगिक शादी को मान्यता नही है, इसी कारण इस सर्टिफिकेट को कानूनी रुप से अनिवार्य नही है।

हिगाशी को इस फैसले से काफी उम्मीदें ​है, उनका कहना है कि यह फैसला ना केवल टोक्यो बल्कि पूरे जापान के लिए अहम फैसला होगा। उन्होने ने इस बारे में कहा कि एलजीबीटी समुदाय के लोग पूरे देश मे है इसलिए इसे पूरे देश में होना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो