scriptबिहार: कांग्रेस से 45 नेता निष्कासित, कर्इ नेताआें पर लटकी तलवार | Bihar: Congress suspends 45 rebel candidates for six years | Patrika News
राज्य

बिहार: कांग्रेस से 45 नेता निष्कासित, कर्इ नेताआें पर लटकी तलवार

कांग्रेस की बिहार इकाई ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 45 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Dec 01, 2015 / 12:28 pm

Kamlesh Sharma

कांग्रेस की बिहार इकाई ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 45 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एच. के. वर्मा ने मंगलवार बताया कि अनुशासन समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद राय की अध्यक्षता में समिति की बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपियों के मामले की जांच की गई और मामले को सही पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 45 नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तीफा देने वाले 51 नेताओं के इस्तीफे भी स्वीकार कर लिए गए हैं।

पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामजतन सिन्हा, रघुनंदन मांझी, सिद्धनाथ राय, उमेश राम, ललन कुमार, राम चरित्र यादव और सुनीता देवी शामिल हैं। इन पर महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे या पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कार्रवाई की गई है।

वर्मा ने बताया कि डा. पद्माशा झा, पूर्व विधायक हरिनारायण चैधरी, पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ, बसंत सिंह सहित 51 कांग्रेस नेताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

उन्होंने बताया कि कई जिलाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इनकी जांच चल रही है। कुछ नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

Home / State / बिहार: कांग्रेस से 45 नेता निष्कासित, कर्इ नेताआें पर लटकी तलवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो