scriptत्योहारों में खरीदी हुई आसान, सोना टूटा और चांदी भी धड़ाम | festive season cheer consumers, gold-silver price down | Patrika News
इंदौर

त्योहारों में खरीदी हुई आसान, सोना टूटा और चांदी भी धड़ाम

पिछले दिनों सोने ने बाजार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। अनुमान था कि इसकी चमक कायम रहेगी और कीमतें 35 हजार का स्तर पार कर जाएंगी, लेकिन सोने की कीमतों में उलटी गिनती शुरू कर दी है।

इंदौरOct 05, 2016 / 09:00 pm

Narendra Hazare

gold jewellary

gold jewellary



इंदौर. त्योहारी मौसम में उपभोक्ताओं के लिए खरीदी आसान हो गई है। सोने के दाम जहां एक ओर टूटे हैं वहीं दूसरी ओर चांदी भी धड़ाम हो चुकी है।
पिछले दिनों सोने ने बाजार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। अनुमान था कि इसकी चमक कायम रहेगी और कीमतें 35 हजार का स्तर पार कर जाएंगी, लेकिन सोने की कीमतों में उलटी गिनती शुरू कर दी है। सोना 3 माह के निचले स्तर पर आ गया है। जुलाई के ऊपरी स्तर से इसमें 2500 रुपए की गिरावट आ चुकी है। वहीं दो महीने में चांदी भी करीब 6000 रुपए टूट चुकी है।
बुधवार को सोना (आरटीजीएस) 30434 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। बाजार में केडबरी सोना गत बंद भाव 30810 रुपए प्रति दस ग्राम के मुकाबले 385 रुपए घटकर होकर 30425 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुआ। चांदी गत बंद भाव 44025 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 1125 रुपए गिरकर42900 रुपए प्रति किलो बंद हुई। सोना-चांदी में ईसीबी की राहत पैकेज में कटौती की अफवाह से गिरावट आई है। डॉलर 2 महीने और रुपया 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। भारत में इस साल सोने का इंपोर्ट करीब 60 फीसदी घटा है। वहीं चांदी के इंपोर्ट में करीब 50 फीसदी की भारी गिरावट आई है।

इंदौर सराफा शाम तक के भाव : सोना कैडबरी (99.50) 30390 रवा 30370, कच्चा 30360 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी (फोरनाइन) 43375, चौरसा (एसए) 43025 व टंच 43000 रुपए प्रति किलो तथा चांदी सिक्का 700 रुपए नग।
उज्जैन सराफा: सोना कैडबरी 3115, सोना रवा- 31000 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी पाट- 45400, चांदी टंच- 45200 रुपए प्रति किलो, सिक्का- 700 रुपए प्रति नग।
रतलाम सराफा: सोना कैडबरी 30450, स्टैंडर्ड 30600 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती-29800, चांदी पाट 42800, टंच 42900 रुपए प्रति किलो। चांदी सिक्का 690 रुपए प्रति नग।
मंदसौर सराफा: सोना कैडबरी 30500, स्टैंडर्ड 30550, रवा 30475 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी पाट 42700 टंच 42800 रुपए प्रति किलो। चांदी सिक्का 700 रुपए प्रति नग।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो