scriptहज यात्रा के लिए कंपलसरी हुआ हैल्थ कार्ड, जानिए कैसे बनेगा ये… | health card compulsory for haj yatra | Patrika News

हज यात्रा के लिए कंपलसरी हुआ हैल्थ कार्ड, जानिए कैसे बनेगा ये…

locationइंदौरPublished: Jul 22, 2017 03:42:00 pm

Submitted by:

Shruti Agrawal

अब यात्रा से हेल्थ चेकअप और वेक्सीनेशन करवाना भी अनिवार्य है। आज से हज पर जाने वाले यात्रियों का वेक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है। 

haj yatrra

haj yatrra

इंदौर . यदि आप भी अगले माह से शुरू होने जा रही हज यात्रा में शामिल होना चाहते है और रजिस्ट्रेशन कराने की सोच रहे है तो ये जानना आपके लिए जरूरी है िक हज यात्रा के लिए अब से सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराना ही काफी नहीं है। दरअसल हज यात्रियों के लिए हैल्थ कार्ड अब से कंपलसरी कर दिया गया है। 


अगस्त महीने से हज यात्रा शुरू होना है। इंदौर जिले से 600 लोगों ने हज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यात्रा के एक महीने पहले ही इन लोगों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। अब यात्रा से हेल्थ चेकअप और वेक्सीनेशन करवाना भी अनिवार्य है। आज से हज पर जाने वाले यात्रियों का वेक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस बार 14 से 19 अगस्त तक 12 फ्लाइट इंदौर से जेद्दा के लिए रवाना होंगी। 

हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया कि आज शाम 5 बजे से लाल अस्पताल में हेल्थ चेकअप और वेक्सीनेशन का काम शुरू किया जा रहा है। यहां हज पर जाने वाले लेागों को ओरल पोलियो और वेक्सीन लगाया जाएगा। इसके साथ ही पूरा हेल्थ चेकअप भी होगा। इसके बाद हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। यह हेल्थ कार्ड यात्रा के दौरान सबसे अहम होता है। इंदौर से रवाना होने के बाद जब हज यात्री जेद्दा में फ्लाइट से उतरते हैं तो सबसे पहले इसी हेल्थ कार्ड को देखा जाता है। अगर हेल्थ कार्ड नहीं है तो यात्री को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया जाता है। 

लाल अस्पताल में 13 अगस्त तक हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई छूट जाता है तो हज हाउस में तत्काल कार्ड बनाया जाएगा। यहां अलग से डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो