scriptPOLITICS :  सत्तन ने कविता से साधा अमित शाह पर निशाना | satyanarayan sattan's poetry attack on amit Shah | Patrika News

POLITICS :  सत्तन ने कविता से साधा अमित शाह पर निशाना

locationइंदौरPublished: May 11, 2016 12:14:00 am

Submitted by:

Kamal Singh

इसमें उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष पर बगैर नाम लिए निशाना साधा है।

amit shah

amit shah

इंदौर। वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन ने एक फिर भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। इस बार उनके निशाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं।


समरसता स्नान को निशाना बनाकर एक कविता लिखी है, जिसमें कटाक्ष है। अमित शाह के इस आयोजन में शामिल होने के एक दिन पहले ये कविता सोश्यल मीडिया में वायरल हो गई। सत्तन ने बगैर नाम लिए बीजेपी अध्यक्ष पर निशाना साधा है।

ये है सत्तन की कविता
दलितों के मसीहा शहन शाह जो बनते आप,
दलितों को शिप्रा स्नान करवाते कौन?

दिन दयाल, सॉवरकर, आम्बेडकर न कर पाए,
ऐसा करिश्मा भला करके दिख-लाता कौन?

आप के आदेश बिना शिप्रा उन्हें रोक देती,
बिचारे दिन दुखियो को पावन बनता कौन?

जगत गुरु रामानंद को पीछे छोड़ दिया,
आपके बिना यह धर्म ध्वजा लहराता कौन?
-सत्यनारायण सत्तन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो