scriptपति के दोस्त से परेशान थी महिला, अश्लील मैसेज पर पुलिस ने किया गिरफ्तार | we care for you action | Patrika News

पति के दोस्त से परेशान थी महिला, अश्लील मैसेज पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationइंदौरPublished: Aug 23, 2016 09:35:00 pm

Submitted by:

Kamal Singh

पुलिस ने सोमवार को बहाने से सुयश को इंदौर बुलाया व गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है।

we care for you action

we care for you action


इंदौर. हीरा नगर इलाके में एक महिला को वाट्सएप पर पति का दोस्त ही गंदे मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। परेशान महिला ने पुलिस को शिकायत की तो उसे गिरफ्तार किया गया।

हीरा नगर पुलिस ने बताया श्याम नगर निवासी महिला ने शिकायत की थी। महिला को वाट्सएप पर पति का दोस्त सुशय उर्फ गोल्डी जैन निवासी सागर गंदे मैसेज भेज रहा था। महिला ने उसे मना किया तो भी उसकी हरकते जारी रही। महिला ने इस बारे में पति को भी बताया। पति ने भी उसे समझाया लेकिन उसने मैसेज भेजना बंद नहीं किए। इसी के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को बहाने से सुयश को इंदौर बुलाया व गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है।



वहीं एक अन्य मामले में सुखलिया निवासी महिला के घर में विक्की यादव सोमवार दोपहर घुस गया। तब महिला घर में अकेली थी। महिला ने अनजान युवक को घर में देखा तो शोर मचाया। घर में घुसकर महिला से विक्की छेड़छाड़ कर रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग इक_ा हुए तो विक्की भाग गया। घटना के बाद महिला अपने परिवार के साथ हीरा नगर थाने पहुंची व विक्की के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने का केस दर्ज किया। पुलिस विक्की की तलाश कर रही है।

we care for you action
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो