script5 दिन पहले पति ने की थी कुकर से पिटाई, महिला की हुई संदिग्ध मौत | woman died in suspicious circumstances after beaten by husband | Patrika News

5 दिन पहले पति ने की थी कुकर से पिटाई, महिला की हुई संदिग्ध मौत

locationइंदौरPublished: Sep 26, 2016 12:15:00 am

Submitted by:

Narendra Hazare

रविदास नगर निवासी महिला सोनू (30) पति प्रहलाद जायसवाल की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

One died

One died


इंदौर। रविदास नगर निवासी महिला सोनू (30) पति प्रहलाद जायसवाल की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे ने आरोप लगाया कि पिता ने कुछ दिन पूर्व मां को कुकर से पिटाई कर घायल कर दिया था।

बेटे शिवा ने बताया कि वे मां को शनिवार सुबह इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिवा ने बताया कि उसके असली पिता की 3 माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां ने दूसरी शादी विपिन नामक व्यक्ति से की थी। विपिन ने 5 दिन पूर्व मां की कुकर से पिटाई की थी। घायल अवस्था में खुद मां ने मदद के लिए डायल 100 बुलाई थी, लेकिन विपिन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।


beat


बेटे का आरोप है कि पिटाई के बाद मां की तबीयत बिगड़ गई थी। संभवत: इसी वजह से उसकी मौत हुई है। महिला मूलत: सिमरौल के मेंडल गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार के लोग बड़ी संख्या में एमवाय अस्पताल पहुंचे। मृतिका के परिवार में बेटा शिवा, राहुल व बेटी शिवानी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो