scriptJIO डाटा लीक होने के क्रम में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया  | 6 people arrested in the case of Jio data leak | Patrika News

JIO डाटा लीक होने के क्रम में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया 

Published: Jul 12, 2017 02:14:00 pm

Submitted by:

manish ranjan

JIO अपने कथित डाटा लीक मामले में जाँच कर रही है।  कुछ दिन पहले ही रिलायंस जियो के 1.20  करोड़ कस्टमर्स के डाटा लीक होने की खबर आयी थी।  डाटा लीक के मामले में पुलिस ने राजस्थान के चूरू जिले से 6 लोगों शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है।

Jio data leak

Jio data leak

नई दिल्ली। JIO अपने कथित डाटा लीक मामले में जाँच कर रही है। कुछ दिन पहले ही रिलायंस जियो के 1.20 करोड़ कस्टमर्स के डाटा लीक होने की खबर आयी थी। डाटा लीक के मामले में पुलिस ने राजस्थान के चूरू जिले से 6 लोगों शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है। इनमे से एक आरोपी इमरान सिम्पा को मुख्या आरोपी बताया जा रहा है। इमरान सिम्पा 35 वर्षीय है और कंप्यूटर साइंस का स्टूडेंट है। 


मुख्य आरोपी इमरान सिम्पा का मोबाइल, कंप्यूटर और स्टोरेज डिवाइस को सीज करके जांच के लिए भेज दिया गया है। रिलायंस जियो ने बताया की वो अपने तरफ से भी इसकी जांच कर रहें है। आपको याद दिला दें की हाल ही में मैजिक एपीके नाम के वेबसाइट पर जियो कस्टमर्स की जानकारियां लीक होने की खबर आयी थी। इस डाटा लीक के बाद कस्टमर्स की जानकारियों के सेफ्टी पर सवाल उठने शुरू हो गए है। 


पूरा मामला कुछ इस प्रकार है
कुछ दिन पहले magicapk नाम की वेबसाइट पर जियो कस्टमर्स की जानकारियां लीक होने की खबर आयी थी। इस वेबसाइट पर महज कुछ क्लिक्स के बाद जियो नंबर से जुड़े कस्टमर्स के बारे में जानकारियां उपलब्ध हो जा रही थी। कस्टमर्स के पूरा नाम, नंबर, ईमेल आईडी, सर्कल आईडी, आधार नंबर जैसे संवेदनशील जानकारियां लीक हुई थी। कुछ घंटो के बाद जानकारी मिलने पर इस वेबसाइट को ससपेंड कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो