एयर इंडिया के कर्मचारी ने यात्री को लौटाए 11 लाख रूपए
Published: Jun 24, 2015 11:03:00 am
एयर इंडिया
के कर्मचारी ने दो यात्रियों को उनके खोए हुए पासपोर्ट और 11 लाख रूपए वापस
लौटाए
नई दिल्ली। एयर इंडिया के कर्मचारी ने दो यात्रियों को उनके खोए हुए पासपोर्ट और 11 लाख रूपए वापस लौटाए। यह दोनों ही यात्री रायपुर से दिल्ली इस विमान में आए थे और उतरते वक्त अपने पासपोर्ट और नकम विमान में ही छोड़ आए थे। एयर इंडिया कि सुरक्षा अधिकारी शिवशंकर ने जब विमान संख्या एआई-469 की सुरक्षा जांच की तो उन्हें यह सामान विमान में मिला।
पासपोर्ट गुरमीत सिंह भाम्बरा और रवींद्र भाम्बरा के थे। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दोनों यात्रियों को इसकी जानकारी थी। सूत्रों की मानें तो बैग में 11515 अमरीकी डॉलर भी थे, यह भी दोनों यात्रियों को लौटा दिए गए।