scriptसोने का आयात शुल्क मूल्य 22 डॉलर घटा | Import fee of gold reduced by 22 dollars | Patrika News

सोने का आयात शुल्क मूल्य 22 डॉलर घटा

Published: Jul 24, 2015 03:13:00 pm

शुक्रवार को भी
सोने की कीमतों में गिरावट का रूख जारी रहा, 200 रूपए से ज्यादा लुढ़के
दाम

gold

gold

नई दिल्ली 24 जुलाई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट के कारण सरकार ने नियमित समीक्षा से पहले ही सोना का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) 22 डॉलर कम कर दिया है।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने बताया कि सोना का आयात शुल्क मूल्य 376 डॉलर प्रति दस ग्राम से घटाकर 354 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया गया है। इससे पहले 15 जुलाई को इसे घटाक र 376 डॉलर प्रति दस ग्राम किया गया था। अगली नियमित समीक्षा 31 जुलाई को होनी है।

सोना को छोड़कर चांदी समेत शेष सभी वस्तुओं के लिए आयात शुल्क मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को लंदन में 1147.43 डॉलर प्रति औंस रहने वाला सोना इस दौरान 5.57 प्रतिशत लुढ़ककर आज 1083.5 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। स्थानीय बाजार में भी इस दौरान सोना स्टैंडर्ड 26250 रूपये प्रति दस ग्राम से 1200 रूपये उतरकर 25050 रूपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
आयात शुल्क मूल्य वह मूल्य है जिसके आधार पर सोने-चाँदी पर आयात शुल्क लगाया जाता है। सीबीईसी हर महीने की 15 तारीख को और आखिरी दिन इसकी समीक्षा करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो