scriptजल्द ही सस्ता हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल व एलपीजी | Petrol-diesel and LPG prices may go down | Patrika News

जल्द ही सस्ता हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल व एलपीजी

Published: Aug 22, 2015 09:47:00 am

चीन की अर्थव्यवस्था में आ रही गिरावट के कारण ही कच्चे तेल के दाम गिर
रहे हैं और इसका फायदा भारत को हो सकता है

visit only digital meter petrol pumps

visit only digital meter petrol pumps

लंदन। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई है। इस गिरावट की वजह से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें और कम हो सकती हैं। इसके साथ ही एलपीजी गैस के दाम भी गिर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो चीन की अर्थव्यवस्था में आ रही गिरावट के कारण ही कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं और इसका फायदा भारत को हो सकता है। अमरीका में भी तेल की कीमतें लगातार आठवें सप्ताह भी कम हुई हैं।

वर्ष 1986 के बाद यह पहली बार है जब इतने लंबे समय तक अमरीकी तेल बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। इससे रूपए को मजबूती मिल सकती है। पिछले आठ हफ्तों में अमरीका में कच्चे तेल की कीमतों में 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं ब्रंट ऑयल की कीमतों में भी 2.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 45.33 प्रति बैरल पहुंच गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 45 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो