scriptअवैध तरीके से जुटाए थे 2000 करोड़ रूपए, सेबी ने की कार्रवाई | SEBI took action against 92 companies | Patrika News
उद्योग जगत

अवैध तरीके से जुटाए थे 2000 करोड़ रूपए, सेबी ने की कार्रवाई

सेबी
के मुताबिक इन 92 कंपनियों ने साल के पहले चाह महीने में ही 2011.60 करोड़ रूपए
जुटाए

Apr 20, 2015 / 04:14 pm

अमनप्रीत कौर

sebi

sebi

नई दिल्ली। भातरीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ऊंचे रिटर्न का दावा कर अवैध तरीके से 2000 करोड़ रूपए से ज्यादा जुटाने वाली 92 कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इनमें से 40 कंपनियां पश्चिम बंगाल की हैं। सेबी के मुताबिक इन 92 कंपनियों ने साल के पहले चाह महीने में ही 2011.60 करोड़ रूपए जुटाए हैं।

सेबी ने वर्ष 2014 में अवैध तरीके से पैसा जुटाने वाली ऎसी 117 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निवेशकों को 60 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि लौटाने का आदेश दिया था। नियामक के इस साल पारित 92 आदेशें में से कम से कम 71 आदेश उन कंपनियों के खिलाफ हैं, जिन्होंने नियामक कानून का पालन किए बिना डिबेंचर और प्रिफरेंस शेयर्स जारी कर लोगों से पूंजी जुटाई थी।

Home / Business / Industry / अवैध तरीके से जुटाए थे 2000 करोड़ रूपए, सेबी ने की कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो