scriptयहां विराजे हैं 76 फीट ऊंचे अनूठे महादेव…वीडियो में करें दर्शन | 76 feet high statue of lord shiva... see the video | Patrika News
जबलपुर

यहां विराजे हैं 76 फीट ऊंचे अनूठे महादेव…वीडियो में करें दर्शन

जबलपुर के विजयनगर की कचनार सिटी में दूर से ही नजर आती है भगवान शिव की विशाल प्रतिमा  

जबलपुरDec 07, 2016 / 04:24 pm

Ajay Khare

jabalpur news in hindi,lord shiva,mahadeo,shiva in

lord shiva

अजय खरे@ जबलपुर। देवों के देव महादेव के दुर्लभ दर्शन करना हों तो जबलपुर आइए जहां पहले आप पुण्य सलिला पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कीजिए और फिर पहुंचिए विजय नगर स्थित कचनार सिटी में जहां आपको भूतभावन भोलेनाथ की 78 फीट ऊंची मनोहारी प्रतिमा केे दिव्य दर्शन होंगे। यह विशाल प्रतिमा काफी दूर से नजर आती है।


पद्मासन में ध्यानमग्र शिव के दर्शन से मिलती है ऊर्जा

भगवान शिव की प्रतिमा ध्यानमग्न और पद्मासन मुद्रा में है। मुक्ताकाश को अपने विशाल, मनोहारी स्वरूप से सुशोभित करते भगवान शिव के सामने ही नंदी की आकर्षक प्रतिमा है। गगनचुंबी प्रतिमा के नीचे एक गुफा भी है जिसमें प्रवेश करते ही भक्त शिवलोक में पहुंचने की अनुभूति करते हैं। यहां व्याप्त आध्यात्मिक शांति के वातावरण में लोग अपने दुख, विषाद भूल जाते हैं।

jabalpur news in hindi

शिव वंदना करते गणेश व ऋषि,मुनियों की प्रतिमाएं हैं दर्शनीय 

शिव परिसर में आकर्षक पुष्प वाटिका बनाई गई जिसमें चारों ओर पौराणिक चरित्रों, संतों व देवताओं की प्रतिमाएं दर्शनीय हैं। इनमें शिव की वंदना करते भगवान गणेश की प्रतिमा खास है। इसके अलावा ऋषि, मुनियों को भगवान शिव की स्तुति करते प्रदर्शित किया गया है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो