scriptनोटबंदी: एक्टिवा की डिक्की में मिले 19 लाख, जानिए फिर क्या हुआ | activa found in the trunk of 19 lakh new notes in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

नोटबंदी: एक्टिवा की डिक्की में मिले 19 लाख, जानिए फिर क्या हुआ

विजय नगर पुलिस ने युवक को पकड़ा, आयकर विभाग को दी जानकारी

जबलपुरDec 08, 2016 / 11:38 pm

neeraj mishra

new currency

new currency

जबलपुर। मुखबिर की सूचना पर विजय नगर पुलिस ने गुरुवार रात नए नोटों की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। पुलिस 19 लाख 23 हजार रुपए जब्त किए हैं। इस रकम को एक युवक एक्टिवा की डिक्की में रखकर ले जा रहा था। इतनी बड़ी रकम पकड़े जाने की जानकारी लगते ही आला अफसर मौके पर पहुंच गए। युवक से घंटों पूछताछ की गई, लेकिन उसने पुलिस के सामने मुंह नहीं खोला। पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। 

यह है मामला

गोहलपुर सीएसपी इन्द्रजीत बाकलवार ने बताया कि विजय नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की मेहरून रंग की एक्टिवा गाड़ी में बड़ी रकम ले जाई जा रही है। यह पता चलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और उक्त एक्टिवा को रोका। एक्टिवा को संगम कॉलोनी निवासी नितिन जैन चला रहा था। पुलिस ने जब एक्टिवा की डिक्की खोली, तो होश उड़ गए। डिक्की दो हजार और 500 रुपए के नए नोटों से भरी थी। पुलिस ने नितिन को हिरासत में लिया और रकम व एक्टिवा जब्त कर ली। नोट पकड़े जाने की जानकारी आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आलोक भूरा को दी गई।

new currency seized

दो हजार के 938 नोट

थाने में जब पुलिस ने नोटों को गिना। इसमें दो हजार रुपए के 938 नए नोट थे। वहीं 500 रुपए के नोटों की संख्या 34 थी। यह भी नए थे। इसके अलावा 100 रुपए के 300 नोट उसमें से मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो