scriptकटनी में बाढ़, कई मकान गिरे, अलर्ट जारी | Alert after the Flood in katni | Patrika News
जबलपुर

कटनी में बाढ़, कई मकान गिरे, अलर्ट जारी

जिले में लगातार 18 घंटे से हो रही बारिश अब मुसीबत का सबब बनती जा रही है। शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। 

जबलपुरAug 19, 2016 / 01:28 pm

Abha Sen

river

river

कटनी। जिले में लगातार 18 घंटे से हो रही बारिश अब मुसीबत का सबब बनती जा रही है। शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। कटनी नदी और नाले उफान पर हैं। मकान गिर गए हैं वहीं घरों में पानी घुसने की वजह से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित है।

जानकारी के अनुसार रात भर हुई बरसात से कटनी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। झपावन नदी का पानी घाट से बाहर निकल आया है। विजयराघवगढ़ महानदी के पुल पर करीब 7 फीट ऊपर तक पानी पहुंच गया है। झपावन नदी ओवरफ्लो होने की वजह से घरों में पानी घुस गया है। बस्ती खाली करायी जा रही है। बाकल-बहोरीबंद की पतने व सुहार भी उफान पर है। 




river

विजयराघवगढ़ का बरही सिनगोड़ी, कारीतलाई नदीपार एवं वार्ड नम्बर 4, 13,14,15 से सम्पर्क टूटा गया है। बरही के वार्ड क्रमांक 15 चिदिया टोला स्थित करीब 9 मकानों के गिरने की सूचना है। हादसे में कोई जनहानि नही हुई है।

river

महापौर शशांक श्रीवास्तव ने सुबह 6 बजे कलेक्टर विशेष गढ़पले और एसपी गौरव तिवारी के साथ कटनी नदी के विभिन्न घाटों पर जाकर बाढ़ की स्थित का जायजा लिया। फिलहाल हालात बिगड़े हुए हैं और लोग अपनी व परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लगातार हो रही बारिश से मरीजों पर संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा समस्याएं होने की वजह से लोग बुरी तरह परेशान हैं।

river

स्कूल में छुट्टी बारिश की चेतावनी
लगातार हो रही बारिश के चलते एक ओर जहां आमजन परेशान हैं, वहीं छात्रों को भी स्कूल पहुंचने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में 19 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया था। कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। दूसरी और मौसम विभाग ने भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके चलते प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

river katni
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो