scriptपहले किया गैंगरेप फिर लूटे पैसे, रातभर स्टेशन पर भटकती रही बदहवास महिला | An auto driver looted of a woman after Gang rape | Patrika News

पहले किया गैंगरेप फिर लूटे पैसे, रातभर स्टेशन पर भटकती रही बदहवास महिला

locationजबलपुरPublished: Oct 24, 2016 01:31:00 pm

Submitted by:

Abha Sen

जिस ऑटो में वह बैठी उसने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप कर डाला। साथ ही महिला के पैसे भी छीन लिए।

Gangrape

Gangrape

कटनी। रविवार की देर रात एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई। जिस ऑटो में वह बैठी उसने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप कर डाला। साथ ही महिला के पैसे भी छीन लिए। अपने साथ हुई घटना से बदहवास महिला रातभर स्टेशन पर ही भटकती रही। 

जानकारी के अनुसार महिला सतना निवासी बतायी जा रही है। वही सागर जाने के लिए घर से निकली थी। कटनी पहुंचकर वह अगली ट्रेन के लिए कटनी स्टेशन से मुड़वरा स्टेशन जाने ऑटो में बैठी लेकिन ऑटो चालक ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। ऑटो चालक के साथ उसका एक अन्य साथी भी था। घटना करीब रात 11 बजे की बतायी जा रही है।

जिसे अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने महिला से दो हजार रुपए भी छीन लिए। पीडि़ता की उम्र करीब 27 साल बतायी जा रही है। वह सागर अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रही थी। पीडि़त महिला ने ऑटो क्रमांक 3110 बताया है जिसके चालक ने उसे अपना शिकार बना लिया। जीआरपी के बाद अब वह कोतवाली पहुंची है जहां उसके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो