scriptगौरव मामले में MLA गिरफ्तार, प्रदर्शनकारियों का टैंट गायब, मौके पर भारी पुलिस | Congress MLA arrested In SP Gaurav Tiwari Matter | Patrika News
जबलपुर

गौरव मामले में MLA गिरफ्तार, प्रदर्शनकारियों का टैंट गायब, मौके पर भारी पुलिस

गुरूवार सुबह से ही भारी पुलिस बल प्रदर्शन स्थल पर तैनात है। साथ ही प्रदर्शनकारियों को एसडीएम द्वारा एक पत्र दिया गया है। 

जबलपुरJan 12, 2017 / 03:53 pm

Abha Sen

police

police

कटनी। एसपी गौरव तिवारी के तबादले के बाद हालात अब भी सामान्य नहीं हैं। गुरूवार सुबह से ही भारी पुलिस बल प्रदर्शन स्थल पर तैनात है। मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक सौरभ सिंह सहित करीब 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एएसपी प्रमोद सोनकर ने कहा, दो दिन हो गए अब और नही चलेगा। कानून तोडऩे का अधिकार किसी को नही है। 

सुभाष चौक पर लगा प्रदर्शनकारियों का टैंट और बैनर भी रात में गायब हो गया। साथ ही प्रदर्शनकारियों को इस स्थान पर दोबारा किसी भी तरह का प्रदर्शन ना करने की हिदायत दी गई है। लोग धीरे-धीरे प्रदर्शन स्थल पर एकत्रित होने लगे हैं।




जानकारी के अनुसार कटनी में जनता एसपी गौरव तिवारी के तबादले का भारी विरोध कर रही है। विरोध स्वरूप बुधवार को कटनी बंद रहा व जमकर नारेबाजी की गई। जिस स्थान (सुभाष चौक) पर प्रदर्शनकारी अपना विरोध प्रकट कर रहे थे वहां से टैंट आदि चीजें रात में गायब हो गईं। 


एसडीएम का पत्र
साथ ही प्रदर्शनकारियों को एसडीएम द्वारा एक पत्र दिया गया है। जिसमें लिखा कि इस स्थान से 2 सौ मीटर तक किसी भी तरह का प्रदर्शन, ध्वनि विस्तारक यंत्र और धरना प्रदर्शन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पत्र में कहा गया है कि पंडाल, धरना की वजह से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां प्रदर्शनकारियों का पंडाल दो दिन से लगा था वहां पुलिस की गाड़ी खड़ी है। 

police

रेल रोको आंदोलन
प्रदर्शनकारियों ने एसपी के ट्रांसफर्र का निर्णय वापस ना लेने की स्थिति में गुरूवार को रेल रोकने की चेतावनी दी थी। प्रदर्शन स्थल से सुभाष चौक की दूरी करीब 5 सौ मीटर है। मिशन चौक पर विभिन्न सभी दलों ने बैठक की है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि 15 जनवरी तक रोजाना सुभाष चौक में प्रदर्शन होगा। 16 जनवरी को आमजन की राय लेकर रेल रोको आंदोलन की रुपरेखा बनाई जा रही है।  

police
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो