scriptवार्डों का आरक्षण : किसी का बिगड़ा गणित, किसी ने ली चैन की सांस | Reservation of wards: a math impaired, someone relieved Lee | Patrika News

वार्डों का आरक्षण : किसी का बिगड़ा गणित, किसी ने ली चैन की सांस

locationजयपुरPublished: Oct 29, 2015 05:45:00 pm

Submitted by:

जिले के तीन नगरपालिका बयाना, भुसावर तथा कुम्हेर के वार्डों के आरक्षण की
लॉटरी बुधवार को दोबारा कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर रवि जैन की
मौजूदगी में निकाली गई।

जिले के तीन नगरपालिका बयाना, भुसावर तथा कुम्हेर के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी बुधवार को दोबारा कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर रवि जैन की मौजूदगी में निकाली गई।

लॉटरी निकालने के दौरान सभागार में मौजूद लोगों में उत्सुकता रही। तीनों नगरपालिकाओं के सभी वार्डों की लॉटरी निकालने की प्रक्रिया दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई।

लॉटरी निकालने से पहले एडीएम प्रशासन ओ.पी.जैन ने मौजूद जनप्रतिनिधि आदि को नियमों की जानकारी दी। इसके बाद जिला कलक्टर की मौजूदगी में तीनों नगरपालिकाओं के एक-एक वार्ड की लॉटरी निकाली गई।

कइयों के बिगड़ गए समीकरण

सभी वार्डों की लॉटरी वापस निकलने के दौरान पहले से चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे कई लोगों के समीकरण बिगड़ गए। इससे उनके प्रतिनिधि निराश रहे। तीनों नगरपालिकाओं में वापस लॉटरी निकलने को लेकर कस्बे में स्थानीय लोगों के बीच सुबह से हलचल बनी रही। हर कोई फोन पर लॉटरी के सम्बंध में जानकारी लेता रहा।

रणनीति बनाने में जुटे

तीनों पालिकाओं के आरक्षित वार्डों की तस्वीर साफ होने के बाद विभिन्न वार्डों से चुनाव लडऩे के इच्छुक लोग सभागार से निकलने के साथ ही आगामी रणनीति पर चर्चा करते नजर आए।

अब यह है वार्डों की तस्वीर

नगरपालिका कुम्हेर

वार्ड नम्बर 1 में अन्य पिछडा वर्ग महिला, 2 सामान्य, 3 महिला, 4 महिला, 5 सामान्य, 6 सामान्य, 7 अन्य पिछडा वर्ग, 8 अनु.जाति, 9 अनु.जाति, 10 सामान्य, 11 सामान्य, 12 महिला, 13 सामान्य, 14 सामान्य, 15 अनु.जाति, 16 अन्य पिछडा वर्ग, 17 अनु. जाति, 18 अनु.जाति महिला, 19 अनु. जाति महिला, 20 अनु. जाति।

नगरपालिका बयाना

वार्ड 1 में सामान्य, 2 सामान्य, 3 अनु. जाति, 4 अनु.जाति, 5 सामान्य 6 अन्य पिछडा वर्ग महिला, 7 अनु.जाति, 8 अन्य पिछडा वर्ग, 9 अन्य पिछडा वर्ग, 10 महिला, 11 सामान्य, 12 महिला, 13 अनु. जाति महिला, 14 अनु. जाति महिला, 15 अनु. जाति, 16 महिला, 17 सामान्य, 18 सामान्य, 19 सामान्य, 20 सामान्य, 21 सामान्य, 22 अन्य पिछडा वर्ग, 23 सामान्य, 24 अन्य पिछडा वर्ग महिला, 25 महिला।

नगरपालिका भुसावर

वार्ड 1 में सामान्य, 2 अनु. जाति, 3 सामान्य, 4 अनु.जाति, 5 अनु. जाति महिला, 6 अन्य पिछडा वर्ग, 7 महिला, 8 अनु.जनजाति, 9 अन्य पिछडा वर्ग, 10 अनु.जाति, 11 सामान्य, 12 सामान्य, 13 महिला, 14 सामान्य, 15 महिला, 16 अन्य पिछडा वर्ग, 17 सामान्य, 18 सामान्य, 19 अनु. जाति महिला, 20 अन्य पिछडा वर्ग महिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो