script

प्रो कुश्ती लीगः नीलामी में सुशील से महंगे रहे योगेश्वर, गीता फोगाट भी चमकी

Published: Nov 03, 2015 07:35:00 pm

Submitted by:

balram singh

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रो कुश्ती लीग नीलामी में सबसे अधिक रकम हासिल की।

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रो कुश्ती लीग नीलामी में सबसे अधिक रकम हासिल की।

आश्चर्य की बात ये रही कि 2012 ओलंपिक रजत पदक विजेता सुशील को लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाले योगेश्वर से कम रकम मिली।

सुशील को 38.20 लाख रूपए मिले जबकि योगी ने 39.70 लाख रूपए की बोली हासिल की।
yogeshwar dutt

योगेश्वर हरियाणा की तरफ से खेलते नजर आएंगे तो वहीं सुशील टीम उत्तर प्रदेश के लिए पहलवानी करेंगे। सुशील और योगेश्वर को आईकन वर्ग में रखा गया था और दोनों की आधार कीमत 33 लाख रूपए थी।
sushil kumar

इसके अलावा आइकन वर्ग में शामिल नरसिंह यादव, महिला पहलवान गीता फोगाट, अमेरिका की महिला पहलवान एडलिन ग्रे और स्वीडन की सोफिया मैटसन हैं।
Narsingh

नरसिंह के लिए टीम बेंगलुरू ने 34.50 लाख की बोली लगाई। फोगाट को टीम पंजाब ने आधार कीमत पर हासिल किया। ग्रे को टीम मुंबई ने 37 लाख रूपए में हासिल किया जबकि टीम दिल्ली ने मैटसन को आधार कीमत पर अपने साथ जोडा।
geeta phogat

नीलामी में 50 से अधिक पहलवान शामिल हुए। छह फ्रेंचाइजी टीमों ने अधिकतम दो करोड राशि में से अपने लिए खिलाडी हासिल किए। लीग की पुरस्कार राशि तीन करोड रूपए है और इसका आयोजन 10 से 27 दिसंबर तक होना है। इसके मुकाबले सभी फ्रेंचाइजी टीमों के बेस पर होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो