scriptगेंद की तरह लुढ़का ट्रक, तीन बाइकों की टक्कर, 5 गंभीर | Five people serious in road accident | Patrika News

गेंद की तरह लुढ़का ट्रक, तीन बाइकों की टक्कर, 5 गंभीर

locationजबलपुरPublished: Apr 30, 2016 04:11:00 pm

Submitted by:

Abha Sen

आज हुई दो सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों को दहला दिया। एक में ट्रक चालक की हालत गंभीर है तो दूसरी में 4 की हालत नाजुक बनी हुई है।

accident

accident

गाडरवारा/सालीचौका। आज हुई दो सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों को दहला दिया। एक में ट्रक चालक की हालत गंभीर है तो दूसरी में 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में करीब 6 लोग घायल हैं जिनमें महिला एवं एक बच्चा भी शामिल है। 

जानकारी के अनुसार गाडरवारा के बोहानी में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक ट्रक लुड़ककर पुलिया के नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक गेंद की तरह लुढ़क गया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इसी प्रकार सालीचौका अंतर्गत दो बाइक आपस में टकरा गईं।

इसी दौरान तीसरी बाइक भी दोनों बाइक से आकर भिड़ गईं। तीनों ही बाइक कुछ ही मिनिटों में यहां वहां बिखरी नजर आईं। हादसे में घायल 6 लोगों को अस्पताल 108 की मदद से पहुंचाया गया। इनमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसमें एक महिला व बच्चा भी शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो