scriptहेल्थ:भूलकर भी खाली पेट न करें इन 10 चीजों का सेवन | Health: Avoid Forgetting These 10 Things | Patrika News

हेल्थ:भूलकर भी खाली पेट न करें इन 10 चीजों का सेवन

locationजबलपुरPublished: Aug 25, 2016 04:24:00 pm

Submitted by:

Lali Kosta

जीवन में निरोगी काया आवश्यक, एसिड की मात्रा से रहें दूर

health tips

health tips


जबलपुर। जीवन में निरोगी काया होना नितांत आवश्यक है। निरोगी काया से तात्पर्य स्वस्थ शरीर और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। कब क्या चीज दिन में किस समय खानी चाहिए, इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए। कुछ खाद्य सामग्रियों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में उन्हे खाली पेट खाना या पीना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। दही, कच्चे टमाटर, केला आदि को खाली पेट खाना अच्छा नहीं मानते हैं। निरोगी काया के लिए तीन चीजें बहुत महत्वपूर्ण हैं। संतुलित भोजन, नींद व मानसिक प्रसन्नता। संतुलित भोजन का अर्थ है वह भोजन जिससे हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। 

गुनगुने पानी से सेहत को बनाएं तंदुरुस्त
निरोगी काया से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। आज के इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में व्यक्ति किसी एक क्षेत्र में तो सफलता अर्जित कर लेता है लेंकिन अन्य पक्षों को नकार देता है। इस विकास को सर्वांगींण विकास नही कहा जा सकता। सर्वांगीण विकास का अर्थ है व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक विकास होना। इन गुणों को विकसित करने में निरोगी काया सार्थक सिद्ध होती है। डॉ. बीएन जसूजा के बताते हैं कि हल्के गुनगुने पानी को पीकर दिन को अच्छा और हेल्दी बनाया जा सकता है। यहां तक कि खाली पेट, चाय और कॉफी पीना भी नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अन्य खाद्य सामग्रियों के बारे में, जिनका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।


सोडा
आजकल व्यक्ति सोडे का आदि हो गया है। और यह शरीर में कई माध्यमों से पहुंचता है। खाद्य और पेय पदार्थों में लगातार उपयोग बढ़ा है। सोडा में उच्च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। अगर आप इसे खाली पेट पी लेंगे तो अलाली आ सकती है और आपको असहज महसूस हो सकता है। 


टमाटर
टमाटर में एसिड होता है जिसकी वजह से अगर आप इसे खाली पेट खा लेते हैं तो यह रिएक्ट करता है और पेट में अघुलनशील जलन का निर्माण कर देता है जो पेट में स्टोन बनने का कारण बन जाता है।


दवाईयां
अक्सर आपने डॉक्टर्स को सलाह देते हुए सुना होगा कि खाली पेट दवाओं का सेवन न करें। खाली पेट, दवा खाने से पेट में एसिड की शिकायत हो जाती है जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है। इसलिए कभी भी खाली पेट का दवा न खाएं।


एल्कोहल
खाली पेट शराब का सेवन करने से पेट में जलन होने लगती है जिसकी वजह से खाना भी ठीक प्रकार से नहीं पच पाता है। शराब के शौकीनों को खाली पटेल ड्रिंग से बचना चाहिए। क्योंकि यह न सिर्फ शरीर की क्रिया को असंतुलित करता है बल्कि घातक भी है।


चटपटा भोजन
कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें। इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है। खासकर बच्चों को इससे दूर रखने की कोशिश करें।


कॉफी
खाली पेट, कॉफी का सेवन सबसे अधिक घातक होता है। डॉक्टर के अनुसार इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपको बेहाल कर सकती है। कुछ खाने को न हों, तो एक गिलास पानी ही पी लें।

health tips

चाय
जिस प्रकार कॉफी पीना अच्छा नहीं होता है, उसी प्रकार खाली पेट चाय भी न पिएं। चाय में उच्च मात्रा में एसिड होता है जिसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है। चाय बिस्किट, टोस्ट या फिर हल्का स्वलपाहार के बाद ही लेना सेहत के लिए फायदेमंच है।

health tips

दही
दही स्वास्थ्यकारी होता है लेकिन खाली पेट, इसका सेवन करने से पेट में मरोड़ उठ सकती है। खाली पेट कर्ड के सेवन से पाचन क्रिया असंतुलित होती है और तबियत बिगडऩे के आसार अधिक होते हैं।

health tips

केला
खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इस कारण, सुबह खाली पेट केला न खाएं। रात में भी केला खाने से बचना चाहिए।

shkarkand

शकरकंद
शकरकंद में पैक्टीन होता है जिसे खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो जाती है जिससे सीने में जलन हो सकती है। शरीर को यदि स्वस्थ रखना है तो खाली पेट इन चीजों के सेवन से बचें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो