script Death: बच्चों के साथ सो रही थी पत्नी, दरवाजा नहीं खोला तो पति ने लगा दी आग | husband set fire on his wife in jabalpur | Patrika News

 Death: बच्चों के साथ सो रही थी पत्नी, दरवाजा नहीं खोला तो पति ने लगा दी आग

locationजबलपुरPublished: Sep 26, 2016 09:40:00 pm

Submitted by:

neeraj mishra

बच्चों के साथ सो रही पत्नी ने पति के आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोला, इस बात से पति इतना खफा हो गया कि उसने पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी


जबलपुर। बच्चों के साथ सो रही पत्नी ने पति के आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोला, इस बात से पति इतना खफा हो गया कि उसने पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। घटना शनिवार देर रात की है। महिला के बयानों के आधार पर रविवार को पनागर पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया। इधर सोमवार को 95 प्रतिशत आग में झुलसी महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाएगी।

पुलिस ने बताया कि पनागर के ग्राम बम्हनौदा में रहने वाला पंजीलाल यादव शनिवार को घर से बाहर गया था। पति का सुनीता ने काफी देर इंतजार किया। लेकिन जब वह घर नही लौटा, तो सुनीता बच्चों के साथ सो गई। देर रात पंजी घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। सुनीता की नींद नहीं खुली। तो पंजी दरवाजे को धक्का देता हुआ अंदर घुसा। उसने अंदर रखा केरोसिन उठाया और सुनीता पर उड़ेल दिया।


पत्नी कुछ समझती इसके पहले लगा दी आग

सुनीता की नींद खुली। वह पति के इरादों को समझ पाती, इसके पूर्व पति ने उस पर जलती हुई माचिस फेंक दी, जिससे सुनीता आग की चपेट में आ गई। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई। जिसके तत्काल बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो