भारतीय सेना के जवानों द्वारा एलओसी पार आतंकी ठिकानों पर हमलाकर आतंकवादियों को मार गिराए जाने की खबर सुनने के बाद शहर में जश्र का माहौल है।
जबलपुर/दमोह। भारतीय सेना के जवानों द्वारा एलओसी पार आतंकी ठिकानों पर हमलाकर आतंकवादियों को मार गिराए जाने की खबर सुनने के बाद शहर में जश्र का माहौल है। अनेक संगठन के सदस्यों ने घंटाघर पहुंचकर भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के गुंजायमान नारे लगाये। इसके बाद जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया है।
वहीं दूसरी ओर जबलपुर में सेना हाई अलर्ट पर है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। देश समेत प्रदेश के एयरपोर्ट में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। आने-जाने वाले हर यात्री पर नजर रखी जा रही है। आदेश मिलते ही सेना शहर से मूवमेंट कर देगी। सेना इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
विदित हो कि उरी हमले के 10 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के कई कैंपों को बर्बाद कर दिया है। इस कार्रवाई में अभी तक 38 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणधीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सर्जिकल कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। जनरल रणधीर सिंह ने कहा, एलओसी के पार सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई रात भर चली। इस दौरान आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
यहां आपको बता दें कि जबलपुर शहर में ओएफके, व्हीएफजे फैक्ट्री होने की वजह से उरी हमले के बाद चौकसी बढ़ा दी गई थी। साथ ही यहां पूरी सतर्कता के साथ गोला बारूद तैयार किया जा रहा था। ताकि भारतीय सेना की जरूरत को पूरा किया जा सके। जबलपुर की इन महत्वूपर्ण निर्माणियों में भारतीय सेना के लिए हथियार तैयार किए जाते हैं।
आतिशबाजी जश्न के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय…के नारे लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी, बजरंगदल, जिला अहिरवार समाज, मुस्लिम संगठनों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। युवाओं का कहना है कि भारत को बिना देरी किए अब सीधा आक्रमण कर देना चाहिए आज जो खुशियां मनाई जा रही है उसको लेकर घंटाघर पर समूह का नेतृत्व कर रहे पंडित सतीश तिवारी का कहना है कि भारतीय सेना ने पाक में घुसकर जो आतंकवादी मारे हैं वह काबिल-ए-तारीफ है।