scriptVIDEO: उत्तरायण हुए सूर्य, नर्मदा तट पर हजारों ने लगाई पुण्य की डुबकी | Makar sankranti: 20 thousands peoples reached to the Narmada | Patrika News

VIDEO: उत्तरायण हुए सूर्य, नर्मदा तट पर हजारों ने लगाई पुण्य की डुबकी

locationजबलपुरPublished: Jan 14, 2017 04:37:00 pm

Submitted by:

Abha Sen

तेज कंपकंपा देने वाली ठंड में भी लोग नर्मदा के जल में डुबकी लगाते देखने मिले। इनमें महिलाओं, बच्चों सहित हर वर्ग शामिल था।

tilwara

tilwara

जबलपुर। नर्मदा तटों पर मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को भारी भीड़ देखने मिली। पवित्र नर्मदा नदी में पुण्य की डुबकी लगाने और तिलवाराघाट के प्रसिद्ध मेले में शामिल होने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं ग्वारीघाट में भी भक्तों की संख्या कम नही रही। 

कुछ लोग ठिठुरती ठंड के बीच सुबह से ही तटों पर पहुंच गए। जबकि उनकी संख्या ज्यादा रही जो मेलों को लुत्फ उठाने पहुंचे। संक्रांति का पुण्यकाल शुरू होने से पहले दोपहर तक करीब 20 हजार लोगों के तटों पर पहुंचने का अनुमान है। वहीं डेढ़ घंटे में करीब 5 सौ लोग स्वच्छता एप डानलोड कर चुके हैं।




तेज कंपकंपा देने वाली ठंड में भी लोग नर्मदा के जल में डुबकी लगाते देखने मिले। इनमें महिलाओं, बच्चों सहित हर वर्ग शामिल था।


जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और सूर्य की किरणें तेज हुईं लोगों को संख्या भी बढ़ती ही गई। 


घाटों पर जनता का सैलाब अलग ही देखने मिला। व्यवस्था को देखते हुए यहां पहुंच मार्ग पर रूट भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

नर्मदा घाटों पर ऐसा नजारा तीज-त्योहार के अवसर पर आम है, लेकिन मकर संक्रांति के मेले की वजह से लोगों की संख्या हजारों में होती है। 

tilwara

पार्किंग के लिए स्टैंड कर्मी, पुलिस के जवान और सुरक्षा समिति के सदस्य व्यवस्था बनाने मशक्कत करते रहे। कुछ लोग जबरन घाट तक दोपहिया वाहन ले जाने का प्रयास करते हुए भी देखे गए।


घाट पर चेंजिंग बूथ की कमी स्पष्ट रूप से देखने मिली। एक-एक बूथ पर 5 से 6 महिलाएं/युवतियां कतार में लगीं। 

tilwara

स्वच्छता एप डाऊनलोड कराने नगर निगम ने स्टॉल लगाया। इस दौरान इंटरनेट नहीं होने पर वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 

Tilwara

करते रहे अनाउंसमेंट
– ये हमारा, आपका शहर है, घाट पर गंदगी न करें। 
– कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचित करें।
– जेबकतरों से सावधान।
– स्वच्छता एप डाउनलोड करें, बाइक जीतने का मौका पाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो