script@TIPS: द्वार पर ये चिन्ह देखते ही अंदर प्रवेश कर जाती हैं मां ‘लक्ष्मी’ | make this in front of door in this diwali | Patrika News
जबलपुर

@TIPS: द्वार पर ये चिन्ह देखते ही अंदर प्रवेश कर जाती हैं मां ‘लक्ष्मी’

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके बताए गए हैं लेकिन कुछ ऐसी 6 चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो मां लक्ष्मी की प्रिय हैं।

जबलपुरOct 26, 2016 / 06:08 pm

Abha Sen

laxmi

laxmi

जबलपुर। दीवाली पर मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य गणपति की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी जहां धन धान्य की देवी हैं वहीं गणपति को बुद्धिदेव हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके बताए गए हैं लेकिन कुछ ऐसी 6 चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो मां लक्ष्मी की प्रिय हैं। और यदि पूजन में इन्हें शामिल किया जाए तो कभी दरिद्रता दरवाजे तक नही आती। 

-कमल का पुष्प मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है। वे अक्सर इसी पर विराजमान रहती हैं। पूजन में कमल शामिल करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

-ऊल्लू जो कि माता का वाहन है। वैसे तो इसे मूर्खता शब्द के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ऊल्लू का अपमान माता लक्ष्मी का नाराज भी कर सकता है। 


-मां लक्ष्मी के पूजन स्थान पर श्री (लक्ष्मी) लिखने और स्वास्तिक का चिंह से धन लाभ होता है। इसे घर की सुख शांति के लिए भी अति शुभ माना जाता है। 

-माना जाता है कि देवी लक्ष्मी दीवाली की रात पृथ्वीलोक पर विचरण करती हैं। इसलिए दीवाली के दीपक रातभर प्रज्जवलित कर उनका स्वागत करना चाहिए। 

laxmi

-सुंदर रांगोली भी शुभता की निशानी मानी जाती है। यदि घर के द्वार पर सुंदर रांगोली सजायी जाए तो इसका अर्थ है मां लक्ष्मी का स्वागत। दक्षिण भारत में श्री के स्वागत के लिए प्रतिदिन सुबह द्वार पर रांगोली बनायी जाती है। 

-कहा जाता है कि दीवाली की रात घर के मुख्य द्वार बंद करके नही सोना चाहिए। इससे यदि दीपक की रोशनी देख माता का आगमन होता है तो द्वार बंद देख वे लौट जाती हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो