scriptजहां रहता था मोगली, बच्चे 7 नवंबर को देखेंगे सिवनी का वही जंगल  | Mowgli Utasva, Students will be go in seoni forest | Patrika News

जहां रहता था मोगली, बच्चे 7 नवंबर को देखेंगे सिवनी का वही जंगल 

locationजबलपुरPublished: Oct 19, 2016 01:13:00 pm

Submitted by:

Abha Sen

मध्यप्रदेश में मोगली हर साल ही छाया रहता है। इसकी मुख्य वजह है मोगली उत्सव।

mowgli utsav mp

mowgli utsav mp

जबलपुर। द जंगल बुक, हॉलीवुड की सुपर-डुपर हिट फिल्म, आपको याद ही होगी। बच्चों में अब भी उसका क्रेज है वहीं फिल्म में मोगली का किरदार निभाने वाले नील सेठी भी जब-तब अपनी फोटो मोगली के गेटअप में सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

वैसे तो इसे दुनियाभर के बच्चों ने पसंद किया लेकिन भारतीय बच्चों और सबसे ज्यादा मप्र में इसे देखने को लेकर खासा उत्साह रहा। दरअसल, रूडयार्ड किपलिंग की नोवेल पर आधारित इस फिल्म सिवनी के पेंच नेशनल पार्क को ही दिखाया गया है। 


एनीमेटेड फिल्म में पेंच नदी भी बड़ी ही खूबसूरती से दिखाई गई। 1992 के साल 2015-16 में मोगली छाया रहा। लेकिन मध्यप्रदेश में मोगली हर साल ही छाया रहता है। इसकी मुख्य वजह है मोगली उत्सव। हर साल ही मप्र शासन द्वारा इसका आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए किया जाता है। 


इस बार पेंच नेशनल पार्क में आयोजित होने वाले मोगली उत्सव की तिथियां बदल गईं हैं। राज्य स्तरीय मोगली उत्सव पहले 3 से 5 नवम्बर तक आयोजित होना था। लोक शिक्षण विभाग द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार डेट्स बदलने के बाद अब यह 7 से 9 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। उत्सव के शेष कार्यक्रम पूर्वानुसार रहेंगे।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो