scriptजब किसानों ने कहा- धान के ढेरों में लगा देंगे आग | not start procurement on support price of paddy | Patrika News

जब किसानों ने कहा- धान के ढेरों में लगा देंगे आग

locationजबलपुरPublished: Dec 05, 2016 03:52:00 pm

Submitted by:

Ajay Khare

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू नहीं होने से परेशान फनवानी खरीदी केंद्र के किसानों ने दी चेतावनी

jabalpur news in hindi,not start, procurement, on

dhan khareedi

सिहोरा। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू नहीं होने से परेशान किसानों ने धान के ढेर में आग लगाने की चेतावनी दी है। प्राथमिक कृषि सहकारी समिति फनवानी के किसान पिछले 20 दिनों से परेशान हैं। सोमवार को किसानों ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन उनकी कोई बात नहीं सुन रहा। ऐसे में अब उनके सामने और कोई चारा नहीं बचा है।

ये है मामला
फनवानी खरीदी केंद्र में 22 गांव के किसान उपज बेचने आते हैं। 15 नवंबर से धान की सरकारी खरीदी शुरू होना थी। किसान अपनी उपज लेकर केंद्र में आ गए। इस बीच धान में नमी की बात कहकर सुखाने और कचरा उड़ाने की बात कही गई। सारी कार्रवाई होने के बाद किसानों की धान खरीदी शुरू नहीं हुई। आक्रोशित किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब वे अपनी धान के ढेर में आग लगा देंगे।

कोई सुनने वाला नहीं
किसान नवीन शुक्ला, कृष्ण कुमार पटेल,शील कुमार पटेल, ग़ुलजारी पटेल,महेश पटेल,बाल मुकुंद पटेल, छोटे पटेल ने बताया कि शासन-प्रशासन उनकी परेशानी नही समझ रहा। अब उनके सामने खून-पसीने से उगाई धान की फसल जलाने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है। केंद्र में 20 हजार क्विंटल धान लेकर किसान 15 दिनों से रात में ठण्ड में पड़े हैं। 

इनका कहना है
फनवानी खरीदी केंद्र में प्रोसंगिग व्यय को लेकर समिति और पल्लेदारों के बीच कुछ समस्या है। जिसके कारण खऱीदी शुरू नहीं हुई। बातचीत से रास्ता निकाला जा रहा है।
पुनीत तिवारी, सहकारिता निरीक्षक 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो