scriptपेरिस के आर्टिस्ट ने एसपी की फोटो पर लिखा- ये पॉलिटिकल वॉयलेंस | Paris artist wrote on the katni SP photos, This is political Violence | Patrika News

पेरिस के आर्टिस्ट ने एसपी की फोटो पर लिखा- ये पॉलिटिकल वॉयलेंस

locationजबलपुरPublished: Jan 13, 2017 01:34:00 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

पेरिस के एफिल टॉवर पर एक आर्टिस्ट ने कटनी के एसपी का फोटो दिखाकर ट्रांसफर का विरोध करते हुए इसे ‘पॉलिटिकल वॉयलेंस’ बताया है।

sp gaurav tiwari

sp gaurav tiwari

राघवेन्द्र चतुर्वेदी, कटनी। हवाला कारोबार सामने आने के तुरंत बाद कटनी एसपी गौरव तिवारी के तबादले से उपजा जनाक्रोश थम नहीं रहा है। अब तो इसकी आवाज सात समुंदर पार तक तक पहुंच गई है। पेरिस के एफिल टॉवर पर एक आर्टिस्ट ने एसपी का फोटो दिखाकर ट्रांसफर का विरोध करते हुए इसे ‘पॉलिटिकल वॉयलेंस’ बताया है।

पेरिस में रह रहे भारतीय मूल के कलाकार जीवन सिंह ने इस पर कटाक्ष भी किया है। उन्होंने गौरव तिवारी के फोटा पर लाल पेन से ‘पॉलीटिकल वाइलेंस इन कटनी, इंडिया लिखकर उनके तबादले को राजनीतिक हिंसा करार दिया है। इसके विरोध में एफिल टॉवर पर मार्चपास्ट करने की चेतावनी भी दी गई है। यह फोटो सोशल मीडिया पर भी चल रहा है। कलाकार जीवन ने गुरुवार को एफिल टॉवर पर संकेतिक प्रदर्शन किया। ठंड और बारिश के बीच प्रदर्शन किया। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

यह भी पढ़ें – इसलिए हुआ SP गौरव तिवारी का तबादला, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं

sp gaurav tiwari

आहत हैं जीवन
बताया गया है कि जीवन सिंह पिछले 35 साल से पेरिस में रह रहे हैं। चित्रकारी के क्षेत्र में उन्होंने बड़ा नाम कमाया है। कटनी में चल रहे घटनाक्रम जीवन भी आहत हैं। उनका कहना है कि जनता के हित में ईमानदारी से कार्य करने वाले अफसर का इस तरह तबादला किया जाना राजनीति से प्रेरित लगता है। इससे ईमानदारी हतोत्साहित होती है।


दोस्त से शेयर की बात
बताया गया है कि कटनी निवासी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी अक्षत खंपरिया पेरिस गए हुए हैं। उन्होंने एसपी तिवारी के तबादले और उसको लेकर कटनी में चज रहे घटनाक्रम की जानकारी जीवन सिंह को दी तो वे द्रवित हो गए। उन्होंने गौरव तिवारी की फोटो पर ‘पॉलीटिकल वाइलेंस इन कटनी, इंडियाÓ यानि कटनी में राजनीतिक हिंसा… लिख दिया। उन्होंने गौरव को मैसेज भी दिया कि वे ईमानदारी को यूं ही सर्वोपरि रखें।

sp gaurav tiwari


आइफिल टावर पर मार्च
अक्षय ने बताया कि गौरव तिवारी की फोटो पर की गई पेंटिंग लेकर जीवन सिंह ने आइफिल टॉवर पर मार्च पास्ट करने की घोषणा की है। उन्होंने तस्वीर पर कुछ पेंटिंग भी की है। जिसमें एक आंख को भी लाल करके ईमानदारी पर खून के आंसू रोने जैसा संकेत दिया गया है।
यह भी पढ़ें – गौरव मामले में MLA गिरफ्तार, प्रदर्शनकारियों का टैंट गायब, मौके पर भारी पुलिस

sp gaurav tiwari


यह तो न्याय का पक्ष
जीवन के साथ अक्षय ने भी गौरव तिवारी को लेकर कटनी में चल रहे प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एक ईमानदार अफसर के पक्ष में आंदोलन कर रहे लोगों को थाने में बंद किया जाना या फिर उन्हें प्रताडि़त करना अन्याय है। गौरव तिवारी के तबादला आदेश को निरस्त किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – ‘पत्रिका’ से बातचीत में बोले एसपी- प्रेशर तो हर तरह का रहता है

प्रदर्शन का क्रम जारी
एसपी गौरव तिवारी के समर्थन में व उनका तबादला निरस्त करने की मांग को लेकर कटनी में प्रदर्शन का क्रम जारी है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में नागरिक सड़क पर उतरे और … कटनी के गौरव को वापस लाओ..। के नारों के साथ गौरव तिवारी के तबादले को निरस्त करने की मांग की। हवाला कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो