scriptजन अभियान बनी पत्रिका की पहल, उत्सव के माहौल में कई जगह हुआ पौधा रोपण | patrika plantation campaign in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

जन अभियान बनी पत्रिका की पहल, उत्सव के माहौल में कई जगह हुआ पौधा रोपण

संत निरंकारी मंडल, गढ़ा नागरिक मंच और जीवन योग प्रकाश समिति के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने भी किया पौधा रोपण

जबलपुरJul 23, 2017 / 10:05 pm

Premshankar Tiwari

Plantation campaign patrika jabalpur

Plantation campaign patrika jabalpur

जबलपुर। पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए पत्रिका द्वारा चलाई जा रही पौधा रोपण की मुहिम जन अभियान का रूप ले चुकी है। अभियान के तहत रविवार को भी जगह-जगह पौधा रोपण हुआ। लोगों ने हरियाली रोपकर हरियाली अमावस का उत्सव मनाया। नारों और जयकारों के बीच लोगों ने पौधों की सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर ट्री गार्ड भी लगवाए। बच्चों की तरह ही पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। 


Plantation campaign patrika jabalpur


ताकि खूबसूरत हो पहाड़ी
पत्रिका के हरियाली से खुशहाली अभियान में देवताल पहाड़ी के बीच पौधे लगाए। जगह-जगह सम्बल धंसाया और जहां मिट्टी मिली, वहां पौधे रोप। प्राकृतिक तौर पर बेहद खूबसूरत पहाड़ी हरियाली से और भी आकर्षक दिखेगी। गढ़ा नागरिक मंच के रूप किशोर प्यासी, अखिलेश शर्मा, आलोक उपाध्याय, राजेश परोहा, विष्णु मनोध्या, अमित तिवारी, सुशीला तिवारी, राधेश्याम राय एवं हीरा पहलवान ने पौधरोपण की शुरूआत की।


Plantation campaign patrika jabalpur


निरंकारी मंडल ने रौपे पौधे 
संत निरंकारी मंडल के सेवा दल के लोग सत्संग के बाद पौधरोपण अभियान में पहुंचे। उन्होंने पौधे लगाया और दूसरों को भी हरियाली की प्रेरणा दी। निरंकारी किशोरी खत्री, सीमा कोष्टा, सपना राज, हर्षिता राज, अनिल नानवानी, प्रदीप, बल्लू राज और जवाहर कोष्टा ने पौधे लगाए। लक्ष्मी सरोकार समिति द्वारा पत्रिका की पहल पर पौधरोपण रामपुर स्थित शारदा मंदिर मे अंजू भार्गव, सीमा सिंह, संजू बर्मन व उनकी टीम ने पौधा रोपण किया।


Plantation campaign patrika jabalpur


नई पीढ़ी में दिखा पर्यावरण प्रेम
मां-बाप के साथ सत्संग सुनने वाले नन्हें मुन्नों के बीच भी पर्यावरण का प्रेम जाग गया। प्रीतिका, सार्थक कोष्टा, विनम्र नानवानी, अंशिका कोष्टा एवं अर्क कोष्टा ने खुशहाली पूर्वक पौधे लगाए। इस मौके पर विशाल हीरानी ने अपने जन्मदिन पर पौधे लगाया।


Plantation campaign patrika jabalpur


ट्री गार्ड देकर लिया रक्षा का संकल्प 
हरियाली अमावस्या के शुभयोग पर रविवार को त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी में पौधा रोपण हुआ। जीवन प्रकाश योग समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में माहौल कुछ ऐसा बना कि पौधे रोपने की होड़ मच गई। लोगों ने न केवल मुख्य मार्ग और अपने घरों के बीच पौधे लगाए बल्कि अपनी ओर से ट्री गार्ड देकर इनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। महिलाओं और बच्चों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायी। पौधा रोपण में पार्षद जितिन राज, अजय मिश्रा, रंजीत तिवारी, एनएस पटेल, संजय उपाध्याय, राममिलन मिश्र, मनीष विश्वकर्मा, विक्की चौधरी, राम मिलन मिश्र, जगदीश सोनी, विजय चौकसे, दीपक शर्मा, जेपी दुबे, गणेश उपाध्याय समेत अनेक नागरिक उपस्थित रहे। भारत माता के जयकारों के बीच बच्चों ने भी पौधे लगाए।

जयघोष के साथ रोपित किए पौधे
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व त्रिमूर्ति नगर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने त्रिमूर्तिनगर मुख्य मार्ग पर पौधा रोपण किया। अमर शहीद आजाद और भारत माता के जयकारों के बीच पौधों का रोपण करीब एक घंटे तक चला। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, संजय यादव, भोलशंकर सोनी, कमलेश नामदेव, चंद्रशेखर आजाद मंडल के अध्यक्ष शंकर श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा, प्रकाश चौकसे, बबलू बड़कुल, रविकिरण साहू, अक्षय नामदेव समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो