scriptrapist uncle: सात साल की भतीजी के साथ चाचा ने की हैवानियत, दर्द से तड़पती मासूम का हुआ यह हाल  | rapist uncle | Patrika News

rapist uncle: सात साल की भतीजी के साथ चाचा ने की हैवानियत, दर्द से तड़पती मासूम का हुआ यह हाल 

locationजबलपुरPublished: Jul 18, 2017 10:52:00 am

Submitted by:

deepak deewan

सूना घर पाकर दरिंदा बन उठा सगा चाचा, दुराचार के बाद मासूम की हालत गंभीर

rape

rape

जबलपुर। जिस पर अपनी भतीजियों की हिफाजत की जिम्मेदारी थी वही चाचा हवस में हैवान बन गया। उसने महज सात साल की मासूम भतीजी के साथ दुराचार किया और उसे दर्द से तड़पती छोड़ भाग लिया। मासूम की हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है। 


मां-बाप चले गए थे बाहर
गोसलपुर थाना के ग्राम झांसी में रहनेवाले युवक ने यह दरिंदगी तब की जब उसका भाई और भाभी दोनों घर पर नहीं थे। सूना घर देख 24 साल के इस बदमाश ने अपनी मंझली भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मासूम के साथ दुराचार करने के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर गोसलपुर पुलिस ने मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


दर्द से तड़पती रही
पुलिस के मुताबिक बेचारी मासूम अपने साथ हुई दरिंदगी की बात किसी को नहीं बता सकी और दर्द से तड़पती रही। जब मां आई और उसने रात को खाना खाने को कहा तो तब पीडि़त ने दर्द होने की बात बताई। पुलिस ने धारा 376 (1), 4/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इस दरिंदे की तलाश शुरु की। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो