scriptबोलेरो पलटने से तीन महिलाओं सहित सात घायल | Bolero reversal seven injured, including three women, | Patrika News
जयपुर

बोलेरो पलटने से तीन महिलाओं सहित सात घायल

जयपुर-कोटा राजमार्ग स्थित बंथली बायपास पर शनिवार को टोंक से देवली की तरफ जा रही बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलटने से इसमें सवार तीन महिलाओं सहित सात जने घायल हो गए। इस दौरान दूनी से देवली जा रहे बीसीएमएचओ डॉ. नईम अख्तर ने बोलेरो में फंसे घायलों को निकाल अपनी कार से दूनी अस्पताल में भर्ती कराया।

जयपुरOct 25, 2015 / 04:37 am

afjal

जयपुर-कोटा राजमार्ग स्थित बंथली बायपास पर शनिवार को टोंक से देवली की तरफ जा रही बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलटने से इसमें सवार तीन महिलाओं सहित सात जने घायल हो गए। इस दौरान दूनी से देवली जा रहे बीसीएमएचओ डॉ. नईम अख्तर ने बोलेरो में फंसे घायलों को निकाल अपनी कार से दूनी अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां से सभी घायलों को टोंक के लिए रैफर कर दिया। ये सभी घायल पुरानी टोंक थाने में कार्यरत एएसआई बृजेश शर्मा के परिजन हैं। दूनी थाने के एएसआई बालकिशन शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में पुलिस लाइन टोंक निवासी चेतन (30) पुत्र बृजेश शर्मा, रघुनंदन (55) पुत्र गोविन्दनारायण शर्मा, मानविका (21) पुत्री बृजेश शर्मा, प्रियंका (25) पुत्री रघुनंदन शर्मा, हेमलता (49) पत्नी रघुनंदन शर्मा सहित सात जने घायल हुए। 

उन्होंने बताया कि बोलेरो सवार लोग सांवरिया सेठ (चित्तौडग़ढ़) के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में बंथली बायपास पर कार अनियंत्रित होने के बाद पलट गई। 

चार बार पलटी 
प्रत्यक्षदर्शी बीसीएमएचओ डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि उनकी कार के आगे चल रही बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद चार बार पलटकर पुलिया की रैलिंग से जा टकराई।

 इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त होने से घायल इसमें फंस गए। चालक एवं राहगीरों की मदद से फंसे घायलों को निकाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो