scriptHEALTH: यदि आप हैं खर्राटे से परेशान तो अपनाएं ये टिप्स | snoring not come from these 8 simple tips | Patrika News
जबलपुर

HEALTH: यदि आप हैं खर्राटे से परेशान तो अपनाएं ये टिप्स

8 असान उपाय दिलाएंगे समस्या से मुक्ति, होंगे कई फायदे, आपनी नींद नहीं करेगी किसी को परेशान

जबलपुरOct 18, 2016 / 04:28 pm

neeraj mishra

easy tips,snoring

easy tips,snoring

जबलपुर। गहरी नींद में खर्राटे का आभास स्वयं को भले न हो पाता हो, लेकिन यह समस्या दूसरों के लिए समस्या का सबब रहती है। इससे न सिर्फ दूसरों की नींद हराम होती है बल्कि लोग खासे हैरान परेशान होते हैं। यदि आप या आपका जीवन साथी या कोई भी खर्राटों की वजह से परेशान हैं, और रात को आप इनसे बहुत परेशान होते हैं तो ये घरेलु उपाय आपके लिए रामबाण सिद्ध हो सकते हैं। खर्राटे निकलना सोने के समय एक आम बात है, लेकिन लंबे समय तक इस प्रकार के समस्या के होने से लोगो पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। खर्राटे की मुख्य वजह गले की श्वांस नली में संकुचन होना है। इसके इलावा जैसे श्वांस नली की ऊपरी दीवार जो हमारे नाक से जुड़ी होती है. उसमें सिकुडऩ होना भी एक कारण है। 

खर्राटे आने की यह है वजह
गले की श्वांस नली में संकुचन होना, श्वांस नली की उपरी दीवार जो हमारे नाक से जुडी होती है उसमें सिकुडऩ होना, सोने की तरीको से अर्थात लम्बे समय तक एक ही मुद्रा में सोने से ये समस्या उत्पन्न होती है। ठंडे मौसम के कारण, ठंडी चीजो के सेवन करने से, धूम्रपान एवं अल्कोहल की अधिक मात्रा का सेवन से किसी कारणवश अगर गले में संक्रमण के कारण गले में सूजन होने पर भी खर्राटे आते हैं।

ये नुस्खे दिलाएंगे समस्या से छुटकारा
01. एक ही मुद्रा में न सोएं, अपने सोने के तरीको को बदले रहें, करवट बदलते रहें।

02. अपने नाक की साफ -सफाई में ध्यान दें, हमारे श्वांस नली में पडऩे वाली बाधा है, जो नाक में जमी धूल मिट्टियों के कारण भी हो सकती है। 

03. धूम्रपान से परहेज करें, धूम्रपान किसी भी हालत में सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। परहेज करने से भी खर्राटे जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

04. गर्म पानी पिएं। रोजाना सोने से पहले गर्म पानी पिएं। इससे गले की स्वांस नली खुलती है और खर्राटे नहीं आते।

05. गार्गल करें। एक ग्लास गर्म पानी के साथ 1 चम्मच नमक ले कर उसे गर्म पानी में घोल दें। दिन में दो बार सुबह उठने के बाद एवं रात में सोने से पहले पानी से गरारे करें। 

06. शहद का सेवन करें। शहद में कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं। रोजाना शाहद के इस्तेमाल से गले में होने वाली तकलीफ दूर होती है। 

07. लहसुन और सरसों के तेल से मालिस करें। लहसुन को सरसों के तेल को गर्म करके गले एवं छाती की मालिस करने से स्वांस लेने में होने वाली रुकावट दूर होती है 

08. ठडे पानी या ठंडी चीजो से परहेज करें। ठंडे पानी के कारण या कोई भी ठंडी चीज जैसे सीतल पेय, कुल्फी, आइसक्रीम अदि का इस्तेमाल से गले में सिकुडऩ होने लगता है, अत इन सब चीजो का सेवन कम कर दें। 

Hindi News/ Jabalpur / HEALTH: यदि आप हैं खर्राटे से परेशान तो अपनाएं ये टिप्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो