scriptइन 5 राशियों के लिए कठिन है ये शनिवार, भूलकर भी न करें ये काम | Today's horoscope in hindi | Patrika News

इन 5 राशियों के लिए कठिन है ये शनिवार, भूलकर भी न करें ये काम

locationजबलपुरPublished: Dec 10, 2016 09:34:00 am

Submitted by:

Abha Sen

दिन शनिवार, 10 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी व्रत मनाया जा रहा है। चंद्रमा मेष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।

horoscope

horoscope

जबलपुर। दिन शनिवार, 10 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी व्रत मनाया जा रहा है। चंद्रमा मेष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा। राहुकाल प्रात: 09.01.00 से 10.29.59 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यो को करने से बचे। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अति श्रेयस्कार बतायी गई है। क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के मुख से पवित्र भागवत गीता का जन्म माना जाता है। इस शुभ अवसर पर आइए जानते हैं किस पर है शनिदेव और मुरारी की कृपा क्या कहती है आपकी राशि… 



मेष
अपने खर्चों में कमी करें। संतान के प्रति कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। यात्रा का शुभ योग बन रहा है। परीक्षा में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद हो सकता है।


वृषभ
आपकी जीवनशैली से कई लोग प्रभावित होंगे। आज व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों से ख्याति मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।


मिथुन
व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात होगी। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।


कर्क
कार्यस्थल पर लापरवाही से काम न करें। दूसरों को देखकर परोपकार में रुचि बढ़ेगी। करियर में किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। व्यापार-व्यवसाय में मंदी रहेगी।


सिंह
फालतू सोचना बन्द करें और काम पर ध्यान दें। लोग आपको झगड़े के लिए उकसाएंगे, पर आप खुद पर काबू रखें। आज पारिवारिक समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। इच्छित लाभ होगा।


कन्या
आपकी कार्यकुशलता और समझदारी के कारण पूछ परख बढे़गी। आय से अधिक व्यय होंगे। व्यापार में महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा।


तुला 
जिसे आप अपना मान रहे हैं। वही आपका नुकसान करेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बुरी संगत से अपमानित होना पड़ सकता है।


वृश्चिक
आज का दिन पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं।


धनु
अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सकारात्मक सोच बनेगी। यात्रा होगी जो लाभदायक रहेगी।


मकर
आज जरा सम्भल कर रहें। आर्थिक हानि हो सकती है। सरकारी मसले पक्ष में हल होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं।


कुम्भ
संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। उन्नति होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।


मीन
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। प्रयत्न करने पर रुका पैसा प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो