scriptएक चांटा के बदले युवक ने दांतों से काट लिया महिला का अंगूठा | young man cut woman thumb by the teeth | Patrika News
जबलपुर

एक चांटा के बदले युवक ने दांतों से काट लिया महिला का अंगूठा

 हाथ पकड़कर अंगूठा मुंह में दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक वह हथेली से अलग नहीं हो गया

जबलपुरOct 22, 2016 / 02:01 pm

Lali Kosta

Attempt to rape

Attempt to rape

दमोह। ट्रेन में किसी बात के विवाद को लेकर महिला ने युवक को चांटा क्या मार दिया, मानो उसकी आफत ही आ गई। आखिरकार उसे अपने एक हाथ का अंगूठा गंवाना पड़ गया। जीआरपी ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर दिया है। 
यह है मामला
दमोह रेल्वे स्टेशन में शनिवार की सुबह हंगामे की स्थिति बन गई। जहां करीब 1 घंटे तक रेलवे स्टेशन पर लोगों का हजूम लग गया। महिला ने बताया शनिवार की सुबह करीब आठ बजे सब्जी लेकर वह सागर से कामायनी एक्सप्रेस से वापिस आ रहे थी, तभी रोहित ने चलती ट्रेन में उसे चांटा मार दिया जिससे महिला ने उसकी कालर पकड़ उसे भी चांटा मारते हुए उसकी कॉलर पकड़ ली। इसी बीच रोहित ने उसका हाथ पकड़कर अंगूठा मुंह में दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक वह हथेली से अलग नहीं हो गया। ट्रेन दमोह स्टेशन पहुंचने के बाद प्लेटफार्म पर भी दोनों के बीच विवाद होता रहा। जिसकी सूचना पाकर जीआरपी दोनों को थोन ले आई। जीआरपी दमोह के अनुसार सागर जीआरपी थाना कारवाई करने के लिए ले गए हैं। जीआरपी ने युवक पर मामला दर्ज कर लिया वहीं महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो