scriptमुंबई में फंसा विमान, जयपुर में छह घंटे तक यात्री रहे परेशान | Trapped air in Mumbai, Jaipur and six hours are upset travelers | Patrika News
जयपुर

मुंबई में फंसा विमान, जयपुर में छह घंटे तक यात्री रहे परेशान

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 611 में आई तकनीकी खराबी के
कारण छह घंटे तक जयपुर से आने वाले और जयपुर से जाने वाले यात्री हवाईअड्डे
पर परेशान रहे

जयपुरNov 30, 2015 / 05:44 am

शंकर शर्मा

Jaipur news

Jaipur news

जयपुर. एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 611 में आई तकनीकी खराबी के कारण छह घंटे तक जयपुर से आने वाले और जयपुर से जाने वाले यात्री हवाईअड्डे पर परेशान रहे। इसके कारण कई यात्रियों ने जहां यात्रा रद्द कर दी, वहीं कई यात्रियों ने यात्रा की योजना बदल दी।

हवाईअड्डे से मिली जानकारी के अनुसार कि उड़ान संख्या एआई 611 मुंबई से सुबह 11.35 बजे रवाना होकर करीब दोपहर 12.40 बजे जयपुर पहुंचती है, लेकिन मुंबई में पहले कुछ देर विमान को रोका गया। इसके बाद जब यात्री विमान में सवार हो गए और विमान उड़ान भरने के लिए सारी उद्घोषणा हो गई तो विमान में तकनीकी खराबी बताकर रोक दिया। इसके बाद पायलट ही विमान छोड़कर चले गए और किसी तरह से विमान को सही करके दूसरे पायलट को विमान को रवाना किया गया।

एआई 612 भी उड़ा छह घंटे की देरी से
एयर इंडिया का दोपहर 1.25 बजे मुंबई जाने वाला विमान करीब छह घंटे की देरी से शाम 6.40 बजे रवाना हुआ। विमान की देरी के कारण हवाईअड्डे पर काफी हंगामा भी हुआ। कई यात्रियों ने टिकट रद्द कर दी तो कई को विमानन कंपनी ने अलटरनेट सुविधा के साथ मुंबई भेजा।

मुंबई से यात्रा कर रहे प्रोफेसर संजीव भानावत ने बताया कि विमान की देरी के कारण काफी परेशानी हुई। विमान में एसी बंद रहा और यात्रियों को घंटे भर उसी में बैठाए रखा गया। बच्चे तो बहुत ही परेशान हुए। आखिर सब्र जवाब दे गया तो लोग उतरकर रनवे पर हो लिए। किसी तरह सीआईएसएफ ने स्थिति संभाली।

मुंबई से विमान देरी से आने के कारण यात्रियों को कुछ परेशानी हुई है। हमने उन्हें हर तरह से राहत पहुंचाने की कोशिश की। सभी के लिए समयानुसार खानपान की व्यवस्था की गई। जिसने टिकट रद्द कराना चाहा उसे पूरे पैसे वापस किए गए। इसके अलावा कई यात्रियों के लिए मुंबई जाने के बाद होटल और उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे विमान की भी व्यवस्था की गई। सतीश अरोड़ा, स्टेशन प्रबंधक, एयर इंडिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो