script20 घंटे बाद बीएसएनएल सेवाएं शुरू | After 20 hours, BSNL services | Patrika News

20 घंटे बाद बीएसएनएल सेवाएं शुरू

locationजैसलमेरPublished: May 24, 2015 02:47:00 am

उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास
क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं बाधित होने से ग्रामीणों को काफी

jaisalmer

jaisalmer

फतेहगढ़।उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ओएफसी केबल कटने से क्षेत्र में बीएसएनएल सेवाएं ठप हो गई।

इससे करीब 20 घंटे बाद दुरूस्त किया गया। करीब 20 घंटे तक बीएसएनएल सेवाएं ठप रहने से क्षेत्र के बेसिक फोन, मोबाइल, इंटरनेट, फैक्स मशीन, एसटीडी आदि सेवाएं बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विभागीय कर्मचारियों ने शनिवार को काफी मशक्कत कर दोपहर करीब एक बजे बीएसएनएल सेवाओ को दुरूस्त किया। सेवाओं के चालू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो