scriptदिया धरना, किया प्रदर्शन | Encompass, performance | Patrika News

दिया धरना, किया प्रदर्शन

locationजैसलमेरPublished: Jul 28, 2015 02:39:00 am

शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से जिला
स्तर विरोध प्रदर्शन व धरने में बड़ी संख्या मे शिक्षक पहुंचे। शिक्षकों

jaisalmer

jaisalmer

जैसलमेर।शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से जिला स्तर विरोध प्रदर्शन व धरने में बड़ी संख्या मे शिक्षक पहुंचे। शिक्षकों ने बारिश के बीच में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक धरने में उपस्थिति दर्ज कराई। जिला कलक्ट्रेट के समक्ष शिक्षकों ने अपनी दस सूत्री मांगें मनवाने व राज्य सरकार को मजबूर करने के लिए एकजुटता दिखाई।


धरना स्थल पर उद्बोधन में धरने के पर्यवेक्षक, भंरवलाल काला प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्र हित में कार्य करने वाला संगठन है। समस्त मांगें वाजिब है और जरूरत पड़ी तो संभाग व राज्य स्तर पर भी विरोध किया जाएगा।


संभाग संगठन मंत्री चंदनसिंह राठौड़, विभाग संगठन मंत्री शैतानसिंह पूनमनगर, जिलाध्यक्ष राणीदानसिंह भुट्टो, जिला मंत्री जयप्रकाश आचार्य, उप शाखा अध्यक्ष कंवरसिंह हमीरा, नाचना अध्यक्ष जेठमालसिंह, फतेहगढ़ मंत्री भंवरलाल सुथार, उपशाखा रामगढ़ अध्यक्ष अशोक खत्री, जमतलाल पालीवाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए एकजुटता से राष्ट्रहित में संघष्ाü करने का आह्वान किया।


जिला प्रवक्ता नटवर व्यास ने बताया कि धरना स्थल पर शिक्षकों की विशाल उपस्थिति से सरकार के प्रति शिक्षकों की नाराजगी जाहिर होती है। जिलाध्यक्ष राणीदानसिंह भुट्टो ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को खुशी होती है कि इस आंदोलन में न केवल शिक्षक बल्कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से सैकड़ों शिक्षिकाएं भी उपस्थित हुई हैं।


शाम को जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के नाम अपना दस सूत्री मांग पत्र जिला कलक्टर को प्रस्तुत किया। पर्यवेक्षक ने कहा कि यह धरना मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को हमारी वाजिब मांगे मानने व तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने पर मजबूर करेगी। संचालन शिक्षक नेता दलपतसिंह पूनमनगर ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो