scriptबादल और खट्टर ने बरनाला के निधन पर शोक जताया | Badal and Khattar condoled on Barnala death | Patrika News
जालंधर

बादल और खट्टर ने बरनाला के निधन पर शोक जताया

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

जालंधरJan 15, 2017 / 03:58 pm

युवराज सिंह

surjeet singh barnala

surjeet singh barnala

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अनेक नेताओं ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री , राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री रहे सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है।

नेताओं ने अपने शोक संदेश में बरनाला को एक योग्य प्रशासक और उमदा इंसान बताया और कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री , राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री पदों पर रह कर बेहतरीन सेवाएं दीं तथा उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह , राज्य के मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी बरनाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक समवेदना व्यक्त करते हुये ईश्वर से उन्हें इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Home / Jalandhar / बादल और खट्टर ने बरनाला के निधन पर शोक जताया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो