scriptनेहड़ क्षेत्र में अलर्ट | Nehd area alerts | Patrika News

नेहड़ क्षेत्र में अलर्ट

locationजालोरPublished: Jul 27, 2015 12:16:00 am

 नर्मदा नहर में गुजरात से करीब 8 00
क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऎसे में नेहड़ क्षेत्र जलमग्न होने की आशंका सताने लगी
है। ऎसे में प्रशासन ने नेहड़ गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है

Jalore photo

Jalore photo

सांचौर। नर्मदा नहर में गुजरात से करीब 8 00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऎसे में नेहड़ क्षेत्र जलमग्न होने की आशंका सताने लगी है। ऎसे में प्रशासन ने नेहड़ गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।

जानकारी अनुसार गुजरात राज्य में बारिश होने से बांध में पानी की अधिक आवक हुईहै। ऎसे में नहर के टूटने की आशंका के चलते गुजरात ने नर्मदा नहर में करीब 800 क्यूसेक पानी छोड़ा है। सूचना के बाद नर्मदा नहर परियोजना के सभी खण्डों के अधिकारियों को साइड पर भेजा गया है।

अधिकारियों को बारिश व नहर के पानी की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश होने से सभी जगह पर पानी का भराव हो गया है। क्षेत्र में करीब 400 क्यूसेक पानी की मांग है, लेकिन 8 00 क्यूसेक पानी की आवक होने से ओवरफ्लो पानी लूनी नदी के बहाव में छोड़ा जाएगा। ऎसे में नेहड़ क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। उपखण्डअधिकारी केशव मिश्रा ने बताया कि नेहड़ क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सतर्क रखने के लिए पटवारियों को मौके पर भेज दिया है।

यह गांव हो सकते हैं प्रभावित
नेहड़ क्षेत्र के केरिया, दूठवा, टांपी, सूराचंद, सूथड़ी, खेजडियाली, भवातड़ा, जानवी सहित कईगांवों के नीचले इलाकों में ओवरफ्लो पानी भराव की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो