scriptनोटबंदीः झारखंड में 893.75 करोड़ पर सिमटा 2,000 करोड़ का कारोबार | Jharkhand market have pull down from note ban | Patrika News

नोटबंदीः झारखंड में 893.75 करोड़ पर सिमटा 2,000 करोड़ का कारोबार

locationजमशेदपुरPublished: Dec 02, 2016 06:52:00 pm

देशभर में नोटबंदी के बाद मार्केट एक दम से औंधे मुंह गिर पड़ा। इसका असर रांची सहित पूरे झारखंड के बाजारों में साफ तौर पर देखा गया…

indore market

indore market

जमशेदपुर-रांची। देशभर में नोटबंदी के बाद मार्केट एक दम से औंधे मुंह गिर पड़ा। इसका असर रांची सहित पूरे झारखंड के बाजारों में साफ तौर पर देखा गया। एक अनुमान के अनुसार झारखंड में इन क्षेत्रों में प्रति माह कारोबार 1943.50 करोड़ रुपये होता है। इस माह नवंबर में यह घट कर 893.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।


जानकारी के अनुसार हर सेक्टर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। नवंबर खत्म हो गया, लेकिन कई सेक्टरों में लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी मुश्किल से पूरा हो सका है। ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक, गारमेंट्स व नन गारमेंट्स, खाद्य सामग्री, मोबाइल, सर्राफा समेत अन्य सेक्टर में बिजनेस घट कर आधे से भी कम हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो