सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने मां और बेटे की हत्या कर दी। घटना कोलेबिरा थाना के कनजोबा कालोनी गांव की है…
सिमडेगा। सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने मां और बेटे की हत्या कर दी। घटना कोलेबिरा थाना के कनजोबा कालोनी गांव की है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है और इस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक महिला अपने पुत्र के साथ घर में रहती थी।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात कुछ लोग कनजोबा निवासी चन्देश्वरी देवी के घर आए और चन्देश्वरी देवी व उनके पुत्र की घर में ही हत्या कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि चन्देश्वरी देवी की हत्या घर के आंगन में पत्थर से कूच कर की गई जबकि शोर सुनकर चन्देश्वरी का पुत्र (22 वर्ष) दुर्गा सिंह बाहर निकला तो लोगों उस पर भी हमला कर दिया और घर के लगभग 500 मीटर दूर खेत में उसकी भी गला रेत कर हत्या कर दी।