scriptपेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत दो गंभीर | Bike crashed into a tree, killing the two critical | Patrika News
जांजगीर चंपा

पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत दो गंभीर

सेमरा-नवागढ़. ग्राम महंत-धनेली के बीच तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई।
बाइक में तीन लोग सवार थे। इसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से
टकराने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार दो लोगों
को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना
क्षेत्र की है।

जांजगीर चंपाJan 02, 2017 / 12:17 pm

Piyushkant Chaturvedi

Bike crashed into a tree, killing the two critical

Bike crashed into a tree, killing the two critical

सेमरा-नवागढ़. ग्राम महंत-धनेली के बीच तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक में तीन लोग सवार थे। इसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार दो लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार सेमरा निवासी अनिल साहू (28) पिता शिवशंकर साहू रविवार की सुबह 12 बजे किसी काम से धनेली गया था। अनिल के साथ सेमरा निवासी उमेश तिवारी व मंसाराम केंवट भी थे। तीनों धनेली में काम निपटाकर जांजगीर आ गए। जांजगीर से वे फिर अपने गांव सेमरा लौट रहे थे। बाइक में तीन लोग सवार थे। रविवार को दोपहर 12.30 बजे वे महंत व धनेली के बीच पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से जा टकराई।

इससे अनिल साहू के सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उमेश तिवारी व मंसाराम केंवट को संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामले की सूचना पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि अनिल साहू हाल ही में धान की मिजाई कर अपना काम पूरा किया था। काम निपटाकर इन दिनों वह फुरसत के पल बिता रहा था। नए साल का जश्न मनाने तीन मित्र मिलकर जांजगीर गए थे। जश्न का दौर चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिल के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। अब उनके सिर से पिता का साया छिन गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो