scriptनेपाल में पुलिस गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत | Two protesters killed in police firing in Nepal Kathmandu | Patrika News

नेपाल में पुलिस गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत

Published: Nov 22, 2015 12:08:00 pm

Submitted by:

नेपाल में नये संविधान के खिलाफ ताजा संघर्ष में प्रदर्शनकारियों पर काबू करने के प्रयास में पुलिस की गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

नेपाल में नये संविधान के खिलाफ ताजा संघर्ष में प्रदर्शनकारियों पर काबू करने के प्रयास में पुलिस की गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी भीम धाकल ने बताया कि काठमांडू से 150 किलोमीटर दूर सप्तारी जिले में भरदहा और रूपानी में कल प्रदर्शनकारियों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुये राजमार्ग बंद कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिये गोलियां चलाई।

दोनों स्थानों पर पुलिस की गोलीबारी में एक..एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला बोलते हुये पेट्रोल बम, खाली बोतलें और पत्थर फेंके। हमले से स्वयं को बचाने के लिये पुलिस ने गोलियां चलाई।

Two protesters killed

इस संघर्ष में 25 पुलिस कर्मियों सहित 40 से अधिक लोग घायल हुये हैं। दूसरी तरफ प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सदभावना पार्टी के एक वरिष्ठ नेता लक्ष्मण लाल कर्णा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर उस समय गोलियां चलाई जब वे राजमार्ग पर यातायात रोकने के लिये शांतिपूर्वक बैठे हुये थे।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में नये संविधान के विरोध में गत सितबर माह में शुरू हुये संघर्ष में करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के प्रदर्शनकारियों ने भारत से आने वाली ट्रकों पर रोक लगा रखी है जिससे यहां ईंधन और दवाईयों की कमी हो गई है। नेपाल ने भारत पर प्रदर्शनकारियों को शह देने का आरोप लगाया है जबकि भारत ने इसे खारिज कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो