scriptग्रामीणों ने खत्म किया जलसत्याग्रह, विधायक ने किया पुल का भूमिपूजन | jashpur: Villagers Jalsatyagrh finished | Patrika News

ग्रामीणों ने खत्म किया जलसत्याग्रह, विधायक ने किया पुल का भूमिपूजन

locationजशपुरPublished: Sep 29, 2016 03:13:00 pm

Submitted by:

Kajal Kiran Kashyap

लोक निर्माण विभाग के मुख्य सचिव ने भी प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसकी
स्वीकृति फिलहाल नहीं मिली है, लेकिन विधायक ने ग्रामीणों को मनाने के लिए
पुल का भूमिपूजन कर दिया है

jal satyagrah

jal satyagrah

जशपुरनगर/बगीचा. बगीचा विकासखंड के रिहायशी इलाके से होकर गुजरने वाली डोड़की नदी में पुल नहीं बनने से आक्रोशित वार्डवासियों द्वारा शुरू किया गया सत्याग्रह दूसरे दिन ही समाप्त हो गया। जलसत्याग्रह करने वाले ग्रामीणों के पास गुरुवार को विधायक राजशरण भगत और नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रिया सिंह जूदेव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य सचिव ने भी प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसकी स्वीकृति फिलहाल नहीं मिली है, लेकिन विधायक ने ग्रामीणों को मनाने के लिए पुल का भूमिपूजन कर दिया है।

बगीचा में वार्ड क्रमांक 3, 4 और 5 के रहवासियों ने डोडकी नदी में पुल बनाने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह बुधवार को शुरू किया था। डोड़की नदी में पुल नहीं बनने से प्रभावित हो रहे वार्डवासियों ने इसकी सूचना बगीचा एसडीएम को पहले ही दे दी थी। प्रभावितों का कहना कि शासन से लगातार महज एक पुलिया की विगत 10 साल से भी अधिक समय से मांग की जा रही है, इसके बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं किया जा सका। गुरुवार को जलसत्याग्रह के दूसरे दिन ग्रामीणों को थाने बुलाया गया।

यहां उन्हें समझाइश दी गई। काफी समय तक ग्रामीणों को थाने में बैठा कर रखा गया। ग्रामीणों को समझाने के लिए विधायक राजशरण भगत और जशपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रिया सिंह जूदेव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने प्रस्ताव बनाकर भेजा है। फिलहाल इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। विधायक राजशरण भगत और नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रिया सिंह जूदेव ने पुल का भूमिपूजन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जलसत्याग्रह खत्म कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो