script

दोस्त का मंगेतर निकला गुनहगार, छुपकर बनाता था लड़कियों की अश्लील वीडियोज

Published: Nov 29, 2015 05:59:00 pm

Submitted by:

barkha mishra

रेचैल थॉर्नबरी कहती है कि उसे इस बात का दुख है कि
डेनियल ने ही उसके साथ साथ कई  लड़कियों के छुपकर नहाते हुए और सोते हुए के
वीडियेाज बनाए।

रेचैल थॉर्नबरी कहती है कि उसे इस बात का दुख है कि डेनियल ने ही उसके साथ साथ कई लड़कियों के छुपकर नहाते हुए और सोते हुए के वीडियेाज बनाए।

इस बारे में स्टेफ पीयर्स ने अपने डर के बारे में जानकारी तब दी जब उसने उसका मंगेतर एक ताकझाक करने वाला शख्स है और उसने कई अश्लील वीडियोज बना चुका है।

32 वर्षीय वैंडिंग प्लैनर स्टेफ को पुलिस ने जानकारी दी कि डेनियल अवकाश केन्द्र में 13 वर्षीय युवा लड़कियों और वृद्ध महिलाओं की मदद इसलिए करता था, ताकि वो अपने मोबाईल का उपयोग कर सके और चेंजिंग रुम में चेंज करते हुए उनकी फिल्म बना सके।

इस बात से स्टेफ का दिल पूरी तरह से टूट गया। खातसतौर पर तब जब उसे पता चला कि डेनियल ने उसी की सबसे अच्दी दोस्त रेचैल की नग्न क्लिप्स बनाई है जो उसके घर पर ही रहती थी।

peeping tom

इस मामले में 36 वर्षीय हाई फ्लाईंग डिजायन इंजीनियर को पिछले हफ्ते ही 15 महिने की जेल हो गई।

उसने दो बच्चों की अश्लील फोटो खींचने सहित 6 वीडियोज भी बनाने की बात को स्वीकार लिया है।

जो बात सामने आई है उसके अनुसार उसने 2011 से लेकर 2014 तक 118 विभिन्न मौकों पर 298 अश्लील फिल्में बनाई है।

उसने 2004 से लेकर 2007 तक बिना सोचे समझे रेचैल की नहाते हुए और सोते हुए के वीडियो बनाए।

​डेनियल ने रेचल के सबसे अन्तरंग पलों को भी रिकॉर्ड किया यहां तक की सोते वक्त भी ​उसके वीडियोज बनाए। पुलिस ने डेनियल के फोन से सभी तस्वीरें और वीडियोज जब्त कर लिए है। उनमें रेचल पूरी तरह से नग्न थी।

रेचल ने कहा“मुझे बहुत गंदा लग रहा है। यह बात मुझे बिमार कर रही है। बुरा महसूस करवा रही है। मुझे कभी इस बात पर गौर नही किया कि वो मुझे देख रहा है या मेरी ओर आकर्षित है।

“स्टेफ मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी। जब मै उसके घर रहने लगी तो,हम सबने काफी समय एक साथ बिताना शुरु कर दिया।

“डेनियल ओर स्टेफ परफेक्ट कपल थे। वो एकदूसरे को बेहद पसंद करते थे। वो दोनो कभी नही लड़े, कभी नही।

“हम सब साथ में डिनर करते थे, एक साथ सोफे पर बैठ कर टीवी देखते थे। मुझे सब घर जैसा लगता था। ”

30 वर्षीय रेचल उस समय केवल 22 साल की थी जब वो डेनियल और स्टेफ के साथ विल्ट्स के चिपेलहैम स्थित उनके घर पर रहने आई थी।

वो आगे बोलती रही “मैने उस पर पूरी तरह से भरोसा किया था। मै उस वक्त युवा थी और संकोची थी। मै उस घर में खुद को सुरक्षिरत महसूस करती थी। वो मेरा भी घर था। यहां तक की मै मेरा दरवाजा भी लॉक नही करती थी।”

स्टेफ जो अपने मिसकैरेज से पहले डेनियल के बच्चे की मॉ बनने वाली थी, उसको इन 6 सालों में भी डेनियल की इस गुप्त जिन्दगी को अंदाजा भी नही हुआ।

उसने डेनियल को “परफेक्ट मैन ”,का नाम दे दिया था,बेहद रोमांटिक था, लाखों में कमाता था, उसके लिए गिफ्ट्स लाता था, और उसने स्टेफ को वैनिस में प्रपोज किया था।

लेकिन 2014 में डेनियल के गिरफ्तार होने के बाद स्टेफ ने पाया कि उसने उसकी एक और दोस्त और उसके ब्वॉयफ्रैंड का वीडियो भी बनाया था। वो दोनो उसके घर पर रुकने आए थे।

स्टेफ ने कहा कि “ यह बेहद अजीब है, कि उसने मुझसे शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कभी नही पूछा। हम लोगो के अंतरिम पल बेहद अच्छे हुआ करते थे लेकिन उसमें कभी इस तरह की अजीब कामोंत्तेजना नही हुआ करती थी। उस वक्त कुछ भी अजीब नही था।

“मुझे इस बात का यकीन ही नही हो रहा कि डनियल ही वो शख्स है, जिसके बारे में मैने पता किया था। मुझे यह सोच कर ही घृणित महसूस होता है कि हम दोनो के एक बच्चा होने वाला था।

peeping tom

“रेचल और मुझे दोनो को एक बुरे धोखे का एहसास हो रहा है। मै नही जानती कि जो उसने किया वो डनियल कैसे कर सकता था। वो यह सब करने के कुछ ही मिनट बाद फिर से बाहर आकर बैठ जाता था। मुझे लगता था कि मुझे पता था कि वो अन्दर है या बाहर है, लेकिन मुझे नही पता था। ”

डेनियल जो अब एक दूसरी औरत से शादी कर चुका है, वो अब 13 साल की नाबालिग लड़की तस्वीरें खींचने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

उसने उसके हाथ उस वक्त पहचाना जब वो उसके दो अन्य दोस्त ओलम्पियाड लैजर सेंटर में गए थे और वो एक ब्लैक आईफोन की तरफ इशारा कर रहा था।


वो युवा लड़​की क्यूबिकल से बाहर भागी और एक आदमी को दूर भागते हुए देखा।

इस घटना की सीसीटीवी से तस्वीरें निकलवाकर स्थानीय समाचार पत्रों में छपवाया गया। जिसके बाद डनियल की पहचान पुख्ता हो गई और उसको उसी के शहर से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने शुरुआत में अपना बचाव करते हुए कहा कि उसने किसी को लड़की का बैग चुराते हुए देखा था और चोर को पकड़ने के लिए भागा था।

लेकिन बाद में उसने अपनी बताई हुई कहानी में बदलाव कर दिया और कहा कि उसने जिज्ञासा के चलते लड़की की तस्वीरें खींची।

डेनियल ने दावा किया कि वो इन तस्वीरों को यौन संतुष्टि के लिए नही चाहता।

रेचल ने कहा कि “ मुझे इस बात से काफी राहत मिली है कि उसे जेल भेज दिया है। यह बात मुझे सुरक्षित महसूस करवा रही है।”

ट्रेंडिंग वीडियो