scriptकांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ: वीरेन्द्र कपूर | Congress leader Virender Kapoor said Farmers will be waived loan If Congress comes to power | Patrika News
जौनपुर

कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ: वीरेन्द्र कपूर

राहुल किसान संदेश यात्रा के दौरान यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेन्द्र कपूर ने किया जनसभा सम्बोधित

जौनपुरOct 17, 2016 / 08:16 am

sarveshwari Mishra

Congress

Congress

जौनपुर. सुइथाकला विकासखण्ड स्थित रूधौली बाजार में कांग्रेस पार्टी के निर्देशन चलायी जा रही राहुल किसान संदेश यात्रा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेन्द्र कपूर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सर्वप्रथम किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। 


नवजवानों को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही बिजली का बिल भी आधा कर दिया जायेगा। फसल उत्पादन के सापेक्ष किसानो की लागत के अनुरूप हीं समर्थन मूल्य का निर्धारण किया जाएगा जिससे प्रदेश के किसानों की स्थिति में सुधार होगा। आशीष कुमार सिंह मोनू ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चुनाव में वर्तमान सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा देकर वोट लिया और माफी के नाम पर ऐसे बैंकों का कर्ज माफ किया जो खुद हीं किसानों की बकायेदार है और उसमें किसानों का पैसा फंसा पड़ा है। 



समाजवादी नेता स्वंय बैंक को लूट लिए है जांच होने पर बहुत से लोग जेल की सलाखों के भीतर होंगे।किसानों के सूखा राहत का पैसा सत्तारूढ़ सरकार के मंत्री व विधायक खा गये। जिनको मिला वे कौन लोग हैं, इसे जनता भलीभांति जान चुकी है। इस दौरान सभा को पूर्व प्रमुख प्रभुराम, इंद्रपाल उपाधयाय, गोलू बर्मा, विनय सिंह, मो.सकील अहमद, राधेश्याम पान्डेय, अमित सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजनाथ यादव तथा सुधांशु तिवारी ने संबोधित किया।



सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह तथा संचालन संतोष शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने किया। इस दौरान मनोज सिंह, नदीम सहजाद, रहीम, प्रेम दीक्षित, राकेश उपाध्याय, अलताफ अहमद, रामबली, राकेश सिंह, मोतीलाल, अतुल दूबे, पंकज सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो