scriptएक अक्टूबर तक पढ़ी जायेगी खतौनियां  | khatauni will read till October first in jaunpur all tehsil | Patrika News

एक अक्टूबर तक पढ़ी जायेगी खतौनियां 

locationजौनपुरPublished: Sep 25, 2016 02:31:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

 वरासतों को दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किये जायेगें

dm meeting

dm meeting

जौनपुर. जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया है कि जनपद में निर्विवाद उत्तराधिका दर्ज करने हेतु 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक राजस्व ग्रामों में सम्बन्धित लेखपालों द्वारा खतौनियां पढ़ी जायेगी । इस दौरान मृत पाये गये खातेदारो हेतु नियत प्रपत्र भरा जायेगा एवं राजस्व निरीक्षको द्वारा नियत प्रपत्र की जाॅच 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक करके निर्विवादित उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज करने हेतु आदेश पारित किया जायेगा। 


सम्बन्धित खातेदार उक्त अभियान में सम्बन्धित ग्राम के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक से सम्पर्क कर अपना नाम निर्विवाद उत्तराधिकारी के रूप में दर्ज करा सकता है। ऐसे काश्तकारों के लिए जो सामान्यतः ग्रामों में निवास नही कर रहे है या जो निर्धारित दिवस में राजस्व ग्रामों में उपस्थित होने में असमर्थ है, उनके लिए प्रत्येक तहसील में एक काउण्टर खोला गया है जहाॅ अविवादित वरासतों को दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किये जायेगें। 


काश्तकारों की सहायता के लिए तहसीलों में हेल्पलाईन स्थापित कराया गया है जिसमें तहसील सदर का हेल्पलाइन नम्बर 05252-220025, मड़ियाहॅू 9451166760, मछलीशहर 05454-272594, बदलापुर 9936206321, शाहगंज 05452-226592, केराकत 05450-242547 है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो